{"_id":"67366b67000d22aa2c0045d7","slug":"a-storehouse-of-curry-and-rice-was-set-up-in-the-hut-kaithal-news-c-18-1-knl1004-519777-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुटिया में लगाया कढ़ी-चावल का भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुटिया में लगाया कढ़ी-चावल का भंडारा
Fri, 15 Nov 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रेलवे गेट स्थित प्राचीन दक्षिणी हनुमान मंदिर स्थित अभ्यागत कुटिया में 21वां मासिक शुक्ल पक्ष त्रयोदशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को प्राचीन वृद्धकेदारेश्वर भगवान शिव का कढ़ी-चावल का भंडारा वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के अभिषेक और मंत्रोच्चारण से हुई। भजन-कीर्तन ने वातावरण को शिवमय बना दिया। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर समिति के सदस्य यशपाल सलूजा, रमेश गुलाटी, राम मदान, तुषांत मक्कड़, नवीन कुमार, विनोद सचदेवा, कुलदीप, कृष्ण कुमार, भूरा, मिंटू, दीपक कुमार व कपिल मौजूद रहे। संवाद
हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
कैथल। शहर के माल गोदाम रोड पर हनुमान मार्केट में संकट मोचन हनुमान की प्रतिमा के पास कढ़ी-चावल का भंडारा लगाया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले एक संकीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में बालाजी भगवान का गुणगान संजय गर्ग, अशोक गर्ग नमक वाले व श्री मेहंदीपुर बालाजी दर्शन सेवा समिति ने किया है। इसमें भगतों ने नाच गाकर पूर्ण आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाज सेवी सुरेश गर्ग नोच वाले ने भंडारे का शुरूआत की। सुरेश ने मार्केट के लोगों की मुख्य मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद राजेश सिसोदिया, धर्म चंद व अखिल भारतीय हिंदू महासंघ के चेयरमैन सतपाल गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव पवन शर्मा, प्रधान सोमदत्त कौशिक, लाजपत राय सिंगला, ईश्वर अरोड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद