फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A rally was organised to motivate people to hoist the tricolour

Kaithal News: रैली निकाल लोगों को तिरंगा लगाने के लिए किया प्रेरित

Tue, 12 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
A rally was organised to motivate people to hoist the tricolour
05 सीवन। खेड़ी गुलाम अली गांव के स्कूल में तिरंगा यात्रा निकालते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली और मिडिल स्कूल खानपुर में तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य हरपाल सिंह ने तिरंगा लहराकर रैली को रवाना किया। स्कूली बच्चों ने साइकिलों पर तिरंगा सजाकर और हाथों में तिरंगा लहराते हुए गांववासियों को अपने-अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

करीब 300 बच्चों ने गांव की गलियों में तिरंगा हमारी शान, देश की पहचान, हर घर तिरंगा और केसरिया, सफेद, हरा – देशभक्ति से भरा जैसे नारे लगाकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। ग्रामीणों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके साथ नारे लगाए।
विज्ञापन


रैली का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति आदर, सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना था। स्टाफ सदस्यों जयगोपाल, पवन, नवजीत, मनजीत, राकेश, सतबीर, सचिन धीमान, भारत, रविंद्र, शमशेर, चीनू, महेश, ममता, सुनीता, अशोक, संजीव, रोशन और बबली ने रैली की सफलता में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, खानपुर मिडिल स्कूल की इंचार्ज रेखा रानी के नेतृत्व में भी तिरंगा रैली निकाली गई। संतोष, रूपाली, अनीता, सुरिंदर, कुलदीप और अशोक ने इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed