फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A purchase center was set up in Transport Nagar but facilities were not provided

Kaithal News: ट्रांसपोर्ट नगर में खरीद केंद्र बनाया पर नहीं दीं सुविधाएं

Mon, 21 Apr 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A purchase center was set up in Transport Nagar but facilities were not provided
कैथल। जिले में गेहूं की आवक तेज होने के बाद अब मंडियों में जगह कम पड़ने लगी है। ऐसे में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के साथ ही विभिन्न मंडियाें में फसल की आवक बढ़ने पर शहर के सेक्टर 25 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर को इस बार गेहूं की फसल का खरीद केंद्र बनाया गया है। यहां पर मार्केट कमेटी की ओर से कई सुविधाएं नहीं दी गईं है। जिससे आढ़तियों और किसानों को खुद गेहूं की रखवाली करनी पड़ती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस समय ट्रांसपोर्ट नगर में 30 से अधिक गेहूं के कट्टे पड़े हैं। इन कट्टों की देखरेख किसी चौकीदार या सुरक्षा कर्मी की ओर से नहीं, बल्कि आढ़ती स्वयं कर रहे हैं। वहीं गेहूं के बारिश और चोरों से गेहूं को बचाने के लिए कोई प्रबंध न होने से आढ़तियों में रोष है। यहां पर गेहूं की खरीद करने वाले आढ़तियों का कहना है कि बार बार मांग करने के बावजूद समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है। यही नहीं, यहां पर एक सप्ताह पहले ही करीब 30 कट्टे चोरी भी हो गए थे। यहां पर न तो चौकीदार रखा गया है और न गेहूं के उठान की अलग से कोई व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर के लोगों की ओर से भी गेहूं डालने का विरोध किया जा रहा है। वहीं मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि मंडियों में जाम की स्थिति पैदा न हो। इसलिए यहां पर भी गेहूं डाला जाता है। इस संबंध मेंआढ़ती आनंद कुमार ने कहा कि धान का सीजन हो गया गेहूं का। यहां पर हर सीजन में फसल डाली जाती है। इसके बावजूद यहां पर न तो पानी का प्रबंध किया जाता है और न लाइट का। ऐसे में आढ़तियों को खुद से प्रबंध करना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed