{"_id":"68546aa087eec315610f45bf","slug":"a-powerful-army-of-youth-will-be-formed-in-haryana-digvijay-kaithal-news-c-18-1-knl1004-673781-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में युवाओं की बनेगी ताकतवर फौज : दिग्विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में युवाओं की बनेगी ताकतवर फौज : दिग्विजय
Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पार्टी हरियाणा में युवाओं की एक संगठित, जागरूक और सशक्त फौज तैयार करेगी, जो प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भविष्य की दिशा तय करेगी।
दिग्विजय चौटाला पूंडरी हलके के विभिन्न गांवों के दौरे पर थे, जहां हलका प्रधान विक्रम म्यौली ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को अब तक सिर्फ वोट बैंक समझा गया है, लेकिन जेजेपी उन्हें निर्णायक भूमिका में लाना चाहती है। पार्टी का लक्ष्य युवाओं को केवल मंच तक सीमित न रखकर उन्हें निर्णय और नेतृत्व की मुख्यधारा में शामिल करना है।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यवस्था में युवाओं की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है। हर जिले, गांव और यूनिवर्सिटी में युवा नेतृत्व को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिग्विजय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस बदलाव की मुहिम में आगे बढ़कर भाग लें और प्रदेश निर्माण में योगदान दें। इस अवसर पर प्रदेश प्रधान महासचिव प्रो. रणधीर सिंह चीका, जिला अध्यक्ष अवतार चीका, दर्पण मित्तल, ज्ञान गुर्जर ढांड, राजू पाई, राजेश राणा फरल, रमेश संगरोली, विक्की ढांड, शिवकुमार रसूलपुर आदि मौजूद रहे।