फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A miscreant arrested with opium in Jind

Kaithal News: अफीम के साथ बदमाश गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
A miscreant arrested with opium in Jind
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने बेलरखा गांव के निकट एक नशा तस्कर को 508 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुरेंद्र ग्योंग गिरोह के कुख्यात बदमाश, बेलरखा निवासी सुभाष उर्फ भाषा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, सुभाष के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, अपहरण, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, नशीले पदार्थों और शराब की तस्करी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीआईए नरवाना की टीम शनिवार देर शाम बेलरखा गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुरेंद्र ग्योंग गिरोह का सक्रिय सदस्य सुभाष अफीम की सप्लाई के लिए हमीरगढ़ रोड स्थित जलघर के पास मौजूद है। टीम ने तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित कर घेराबंदी की और मौके से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपत्रित अधिकारी सुरेश कुमार (नायब तहसीलदार, उचाना) की उपस्थिति में तलाशी के दौरान उसके पास से 508 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर नरवाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
n
4 फरवरी 2013 : आबकारी अधिनियम के तहत थाना सदर जींद में मामला दर्ज

n
4 मार्च 2009 : आर्म्स एक्ट के तहत थाना सिविल लाइन कैथल में मामला दर्ज

n
13 मार्च 2008 : धारा 302, 307, 148, 149, 120-बी व आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर कैथल में मामला दर्ज

n
2 मई 2008 : धारा 332, 353, 186, 506, 34 आईपीसी के तहत थाना सदर करनाल में मामला दर्ज

n
25 जून 2007 : आर्म्स एक्ट के तहत थाना शहर कैथल में मामला दर्ज

n
22 जून 2007: धारा 387 आईपीसी के तहत थाना शहर कैथल में मामला दर्ज

n
14 जून 2004 : धारा 364, 216, 120-बी व आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर कैथल में मामला दर्ज

n
6 जुलाई 2025 : धारा 20-बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर नरवाना में मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed