{"_id":"6a3acf29fbc5b927a708b8e9","slug":"a-memorandum-addressed-to-the-chief-minister-was-submitted-demanding-the-construction-of-a-road-kaithal-news-c-245-1-kn11005-151329-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़क निर्माण की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़क निर्माण की मांग के लिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ता।
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर की मुख्य सड़क पर लंबे समय से तारकोल की पक्की सड़क बनाने की मांग को लेकर इनेलो ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
इस दौरान इनेलो ओबीसी मोर्चा के जिला प्रधान सोनू वर्मा ने कहा कि नगरवासी लंबे समय से टूटी व जर्जर सड़क के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो संगठन आगामी रणनीति बनाकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।प्रदर्शन से पहले सभी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए उप तहसील परिसर पहुंचे और वहां भी जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
तहसीलदार की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की। इस दौरान नरेश कुमार पुहाल, राम निवास शर्मा, सुखा मंडवाल, दिलबाग ढुल आदि मौजूद रहे।