फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A huge crowd of devotees gathered at Bibi Mata

Kaithal News: बीबड़ी माता पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 30 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered at Bibi Mata
बीबड़ी माता पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन

कलायत। कलायत में मां बीबड़ी माता पर रविवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। बीबड़ी माता की गिनती पोषश मातृका 64 योगिनी में होती है। सेवादार महावीर ने बताया कि शुक्ल पक्ष के रविवार को माता के मंदिर में पूजा का प्रावधान है। मां की पूजा पारंपरिक ढंग से की जाती है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव से पूर्व मीठे चावल व गेहूं से माता की पूजा करनी होती है। बच्चे के जन्म के बाद उसके सुच्चे बाल भी माता के मंदिर में ही उतरवाए जाते हैं। इस अवसर पर माता की पूजा पक्के भोजन के साथ होती है। मुढाढ़ के 365 गांवों में बीबड़ी माता की पूजा होती है। इसके अलावा हरियाणा व पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीबड़ी माता पर बाल उतरवाने व अरदास लगाने आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed