फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A fire broke out in a stubble warehouse, burning stubble worth Rs 17 lakh to ashes.

Kaithal News: पराली के गोदाम में लगाई आग, 17 लाख की पराली जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a stubble warehouse, burning stubble worth Rs 17 lakh to ashes.
राजौंद। बुधवार देर सायं राजौंद से बीर बागड़ा मार्ग पर स्थित एक पराली के गोदाम में आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते गोदाम में रखी पराली की गांठें धू-धू कर जलने लगीं और एक तरफ का पूरा भंडार जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किसान रोमी राणा ने बताया कि खेत में पराली की गांठों को व्यवस्थित रूप से गोदाम के रूप में रखा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई गई है, क्योंकि आग अचानक एक किनारे से भड़की और तेजी से फैल गई। किसान ने बताया कि आग से लगभग 17 से 18 लाख रुपये की पराली जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पराली सूखी होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिससे तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जिसके बाद आग पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका और साथ लगते एक बड़े पराली के ढेर को बचा लिया गया। घटना के बाद किसान परिवार में मायूसी का माहौल है। रोमी राणा ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed