फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A destitute animal sitting on the streets became a cause of trouble

समय पर नहीं जमा करवाया चावल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
A destitute animal sitting on the streets became a cause of trouble
कैथल। मिलिंग के लिए धान लेकर चावल जमा न करवाने पर एक राइस मिल मालिक दंपति और तीन गारंटरों समेत पांच के खिलाफ अमानत में खयानत के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ये मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

वेयर हाउस कैथल के प्रबंधक अजय कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दी शिकायत में बताया कि सरकार की मिलिंग पॉलिसी के अनुसार कैथल के मैसर्ज मनीराम ओवरसीज पट्टी कोथ पाडला रोड कैथल ने विभाग से 6163 मीट्रिक टन धान लिया था। इसकी एवज में राइस मिलर को विभागीय नियमानुसार 4129 मीट्रिक टन चावल की सप्लाई 31 मई 2022 तक करनी थी। वह ऐसा करने में असफल रहे। राइस मिलर के आवेदन पर विभाग की ओर से उसे 30 जून 2022 तक की छूट दे दी गई थी। इस दौरान व्यापारी की ओर से मिलन का चावल सरकार को नहीं दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने जब मनीराम ओवरसीज पट्टी कोथ पाड़ला रोड कैथल का दौरा किया गया तो वहां पर मिलिंग से संबंधित धान भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मिलर की ओर से सरकार को 1135 मीट्रिक टन चावल नहीं लौटाया गया है जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि पुलिस ने वेयर हाउस के प्रबंधक अजय कुमार की शिकायत पर राइस मिल के संचालक राकेश कुमार, राकेश कुमार की पत्नी शिवानी तथा अन्य ग्रांटर राजेश कुमार, जगदीप चहल और अक्षय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed