{"_id":"62e98d8b3e64345c08686386","slug":"a-destitute-animal-sitting-on-the-streets-became-a-cause-of-trouble-kaithal-news-knl1166641195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बैठे बेसहारा पशु परेशानी का सबब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बैठे बेसहारा पशु परेशानी का सबब
विज्ञापन
31-कलायत। सड़क पर बैठा गोवंश
- फोटो : Kaithal
कलायत। शाम होते ही नगर की सभी सड़कें व गलियों पर पूरी तरह से बेसहारा पशुओं का कब्जा हो जाता है। रेलवे रोड पर जगह जगह सैकड़ों बेसहारा पशु बैठ जाते हैं। इससे यातायात तो प्रभावित होता ही है, साथ ही पशु व आमजन भी चोटिल हो रहे हैं।
तन्नू भारती, ईश्वर शर्मा, प्रदीप, अमित आदी का कहना है कि कई बार ये बेसहारा पशु हिंसक हो जाते हैं और लड़ते लड़ते उनकी दुकानों तक आ जाते हैं। कई बार दोपहिया वाहन चालक इनकी वजह से चोटिल हो चुके हैं। रमन कुमार ने बताया कि रेलवे रोड पर बैठे गोवंश से बचा कर वे अपनी बाइक निकाल रहे थे कि एक सांड़ ने उनको टक्कर मार दी और वे बुरी तरह से चोटिल हो गए। उनके अलावा और भी कई लोग बेसहारा पशुओं के कारण से चोटिल हो चुके हैं।
नगर के लोगों ने सड़कों पर बैठे बेसहारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलवाने की मांग प्रशासन से की है। इस समस्या को लेकर नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने कहा कि इस समय फिलहाल नगरपालिका कार्यालय का पूरा स्टाफ बरसाती पानी की निकासी को लेकर व्यस्त है। बेसहारा पशुओं की समस्या के निपटान को लेकर गोशाला प्रबंधन कमेटी से बात की गई तो उन्होंने असमर्थता जताते हुए कहा कि पहले से ही गोशाला में अधिक पशु हैं। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों की भी कमेटी बनाई जा रही है। प्रशासन व कमेटी संयुक्त रूप से गोशालाओं से मिल कर गोवंश को उनमें भिजवाने का प्रयास करेंगे।