{"_id":"621538c5dbd3dc3ca626f2f9","slug":"a-bridge-will-be-built-on-sirsa-branch-canal-with-four-crores-kaithal-news-knl99827615","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा ब्रांच नहर पर चार करोड़ की लागत से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा ब्रांच नहर पर चार करोड़ की लागत से बनेगा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूंडरी। पूंडरी-ढांड रोड पर सिरसा ब्रांच नहर का पुल चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। यह पुल काफी पुराना हो चुका है और पुल के सरिये भी दिखाई देने लगे हैं, रेलिंग भी टूट चुकी है। ऐसे में विभाग ने इस दोबारा नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब से कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव टीक में रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है। तब से कैथल की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन इसी सड़क के पुल से होकर गुजर रहे हैं। इस कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है। संबंधित विभाग द्वारा इस सड़क को तोड़कर इसी जगह पर पहले से बेहतर पुल बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जब तक यह पुल तैयार होगा तब तक वाहनों के लिए एक अस्थाई पुल तैयार किया गया है, जिस पर वाहनों की आवाजाही जारी भी हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ मुनीष गोयल ने बताया कि बहुत जल्द यहां पर एक मजबूत पुल तैयार होगा। कार्य शुरू हो चुका है। यह पुल लगभग चार करोड़ की लागत से तैयार होगा। पुल की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
इन गांवों के लोगों को होगा विशेष लाभ
हालांकि यह पुल पूंडरी व ढांड के बीच के मुख्य मार्ग पर बनेगा। यहां नहर पर नया व चौड़ा पुल बनने से आसपास के गांव फरल, म्यौली, रावणहेड़ा, खेड़ी मटरवा और अन्य गांवों को विशेष लाभ होगा। जींद से चंडीगढ़ जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी यह शॉर्टकट मार्ग है।