फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A BJP leader's shop was confiscated for a challan of 25,000 rupees and goods seized, but the leader said he would return it by evening.

Kaithal News: भाजपा नेता की दुकान का 25 हजार का चालान व सामान जब्त, नेताजी बोले- शाम तक वापस दे जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A BJP leader's shop was confiscated for a challan of 25,000 rupees and goods seized, but the leader said he would return it by evening.
कैथल। शहर में नगर परिषद की टीम ने बुधवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो व्यापारिक फर्मों पर गाज गिराई है। भाजपा नेता की नरेश ट्रेडिंग कंपनी और हरियाणा टेंट हाउस पर प्रतिबंधित सामान पाए जाने पर कुल 45 हजार रुपये का चालान काटा। परिषद के कर्मचारियों ने मौके से प्लास्टिक का सामान और स्टॉक जब्त कर लिया। नरेश ट्रेडिंग कंपनी के मालिक भाजपा नेता हैं। उनका 25 हजार रुपये का चालान कर कुछ सामान जब्त किया गया है। इस पर मीडिया द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई प्रतिबंधित सामान नहीं है, इनकी मजबूरी हाेती है। ये शाम तक सामन वापस कर जाएंगे। इस बारे में भाजपा नेता गौरव मित्तल पाडला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी फर्म नरेश ट्रेडिंग कंपनी का 25 हजार का चालान किया गया है। यह चालान कैरी बैग को लेकर किया गया है। बता दें कि गृह मंत्रालय भारत सरकार में ये हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य हैं, जो कि इन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी लिखा हुआ है।
विज्ञापन


नेताजी का आत्मविश्वास : शाम तक आ जाएगा सामान
आमतौर पर सत्ताधारी दल के नेताओं पर हाथ डालने से कतराने वाले विभाग ने जब नेताजी की दुकान से सामान जब्त किया, तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। नगर परिषद के कर्मचारियों ने बिना किसी दबाव के सामान जब्त कर लिया और चालान की प्रक्रिया पूरी की। जहां एक तरफ लोग इस सख्त कार्रवाई की सराहना कर रहे थे, वहीं भाजपा नेता के बयान ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया। सामान जब्त होने के बाद जब नेताजी से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बड़े ही शांत अंदाज में कहा कि यह कर्मचारियों की मजबूरी है, उन्हें ऊपर से आदेश हैं। वे अपना काम कर रहे हैं, लेकिन शाम तक सारा सामान वापस दे जाएंगे। उनका सामान प्रतिबंधित नहीं है, चेक करने के लिए लेकर गए हैं। नेताजी का यह बयान अब शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन



स्वच्छ भारत मिशन की आईसी एक्सपर्ट भारती मलिक ने बताया कि दो फर्म पर प्लास्टिक का सामान मिलने पर 45 हजार रुपये का चालान किया गया है। इनमें नरेश ट्रेडिंग कंपनी 25 हजार और हरियाणा टेंट हाउस का 20 हजार का चालान शामिल है। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार चालान की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी जुर्माना और जब्ती की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed