फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A 30 mm thick bituminous concrete layer will be laid on the Kaithal-Cheeka road.

Kaithal News: कैथल-चीका रोड पर 30 एमएम मोटी बिटुमिनस कंक्रीट की परत बिछेगी

Sun, 07 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
A 30 mm thick bituminous concrete layer will be laid on the Kaithal-Cheeka road.
कैथल। कैथल-चीका मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। फोरलेन निर्माण कार्य शुरू होने तक लोक निर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत योजना तैयार की है। इसके तहत सड़क पर 30 एमएम मोटी बिटुमिनस कंक्रीट की परत बिछाकर इसे पूरी तरह मोटरेबल बनाने का प्रस्ताव प्रशासनिक मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर कैथल-चीका-पटियाला राज्य राजमार्ग (एसएच-11) को फोरलेन बनाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ रही है। करीब 129.40 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष योजना के तहत पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। वर्तमान में इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


33.33 किलोमीटर सड़क का होगा चौड़ीकरण
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार मेरठ-सोनीपत-गोहाना-असंध-राजौंद-कैथल-चीका-पटियाला मार्ग के अंतर्गत कैथल से चीका तक कुल 33.33 किलोमीटर सड़क कैथल और गुहला विधानसभा क्षेत्रों में आती है। इसमें कैथल शहर, सीवन और चीका नगर क्षेत्र के लगभग 8.67 किलोमीटर हिस्से को पहले ही फोरलेन विकसित किया जा चुका है। शेष मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। वर्तमान में सड़क के कई हिस्सों की चौड़ाई केवल सात से दस मीटर तक है। बढ़ते यातायात दबाव और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस मार्ग को फोरलेन में विकसित करना आवश्यक है। परियोजना पूरी होने के बाद सड़क आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित होगी।
विज्ञापन


स्थानांतरण और मंजूरियों की प्रक्रिया जारी
फिलहाल डीपीआर तैयार करने के साथ-साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और बिजली विभाग की उपयोगिताओं को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा वन विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां लेने की कार्रवाई भी जारी है। गुहला विधानसभा क्षेत्र के भूना गांव में भूमि की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में तैयार हो सकती है डीपीआर
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि कैथल-चीका रोड के फोरलेनिंग कार्य को जल्द शुरू कराया जाए। इसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है और उम्मीद है कि यह एक माह के भीतर पूरी हो जाएगी। इसके बाद आवश्यक मंजूरियां लेकर परियोजना पर कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed