फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A 20-foot-tall statue of Panchmukhi Hanuman will be installed in Rambagh.

Kaithal News: रामबाग में स्थापित होगी 20 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा

Wed, 15 Oct 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
A 20-foot-tall statue of Panchmukhi Hanuman will be installed in Rambagh.
14kht_41रामबाग में मूर्ति स्थापना से पूर्व चल रहा फाऊंडेशन निर्माण का कार्य - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि तीर्थ के किनारे स्थित रामबाग शमशान भूमि में जल्द ही 20 फीट ऊंची पंचमुखी हनुमान की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। लगभग 10 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य परिसर को और अधिक धार्मिक और दर्शनीय बनाया जाएगा। ये जानकारी रामबाग शमशान भूमि के प्रधान, राधेश्याम भट्ट ने दी।

उन्होंने बताया कि मूर्ति के फाउंडेशन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। पंचमुखी हनुमान को विपत्तियों का हरण करने वाला माना जाता है। इसलिए यह मूर्ति श्मशान भूमि परिसर की दिव्यता और श्रद्धालुओं की आस्था को बढाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि रामबाग शमशान भूमि पहले से ही धार्मिक आस्था का केंद्र है, जहां भगवान शिव की जटाओं से निकल रही गंगा की धारा, मां काली और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं। समिति का लक्ष्य इस स्थान को अंतिम संस्कार के साथ-साथ एक शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित करना है। 20 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना से परिसर के धार्मिक महत्व में वृद्धि होगी। स्थानीय लोग और समिति के सदस्य इस कार्य को जल्द पूरा करने के लिए उत्साहित होकर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed