फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बताई अपने सांस्कृतिक परिवेश की भाषा

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बताई अपने सांस्कृतिक परिवेश की भाषा

Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बताई अपने सांस्कृतिक परिवेश की भाषा
प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने बताई अपनी सांस्कृतिक परिवेश की भाषा
विज्ञापन

आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के सिल्वर जुबली पर कार्यक्रम आयोजित
फोटो नंबर- 21 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्कूल के सिल्वर जुबली के अवसर पर वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस बार स्कूल ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे किए। जिसके उपलक्ष्य में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीसी धर्मवीर सिंह व अंबाला के एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में धार्मिक, पौराणिक, आधुनिक और मनोरंजन के अनेक कार्यक्रम शामिल किए गए। जिनका मुख्य उद्देश्य संस्कृति को संजोना रहा। मुख्यातिथियों ने दीप प्रज्वलन करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें गणेश और सरस्वती की वंदना की गई। छोटे-छोटे नन्हें मुन्ने ने एक गीत प्रस्तुत किया। रंग बिरंगे परिधानों में छात्र-छात्राएं जमीं के तारों से कम नही लग रहे थे। गुन गुना रहे हैं भंवरे खिल रही है कली-कली... गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कपल डांस द्वारा अपने मन की खुशी को प्रकट किया। माइम कार्यक्रम में मुंबई के ताज होटल व अमरीका वर्ड ट्रेड घटना को दर्शाया। इसके बाद दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा गीत के माध्यम से सफलता के रास्तों को न भूलने का भावार्थ दर्शाया। योग ने दुनिया का मन मोहा गीत के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अनेक योगासनों का प्रदर्शन किया। संगीत क्षेत्र में रैप सॉंग के प्रचलन के चलते पुराने तथा आधुनिक पंजाबी गीत व मनमोहक डांस भी प्रस्तुत किया। कथक तथा आधुनिक नृत्य के मिश्रण सेे फ्यूजन की प्रस्तुति की गई। राजस्थानी, आन, बान, शान को दर्शाता हुआ घूमर नृत्य प्रस्तुत किए गए। एकलव्य ड्रामा के माध्यम से खत्म होती गुरु शिष्य की परंपरा को दर्शाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट भी पढ़ी गई। जिसमें स्कूल के 25 साल के सफर का सफरनामा भी पढ़ा गया। छात्रों को उनकी कला कौशल पर उन्हे बधाई दी। विद्यालय के चेयरमैन साकेत मंगल, अश्वनी शोरेवाला, प्रबंधक समिति के सदस्यों ने स्मृति चिह्न देकर मुख्यातिथि का आभार प्रकट किया। दसवीं के 2016 और 2017 के पुराने छात्रों तथा 2018 के बाहरवीं के छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी कार्यक्रम के प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। खेल जगत में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे जिला स्टार और राज्य स्टार के खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed