फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   चंदाना फाटक के समीप नाले की परेशानी से तीन वार्ड के लोगों का जीना मुहाल

चंदाना फाटक के समीप नाले की परेशानी से तीन वार्ड के लोगों का जीना मुहाल

Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
चंदाना फाटक के समीप नाले की परेशानी से तीन वार्ड के लोगों का जीना मुहाल
चंदाना फाटक के समीप नाले से तीन वार्ड के लोगों का जीना मुहाल
विज्ञापन

जिला प्रशासन का नहीं है कोई ध्यान
अमर उजाला सर्वे अभियान...
फोटो नंबर-10
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चंदाना गेट पर फाटक के समीप स्थित नाले में सफाई न होने से यह तीन वार्डों के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। नाले की पानी की निकासी न होने के कारण बारिश के समय यहां से राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बता दें यह नाला वार्ड नंबर 23 से शुरू होकर वार्ड 22 व 29 को कवर करता है। इस नाले में सफाई न होने से गंदगी का साम्राज्य है। लेकिन इस पर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
चंदाना गेट स्थित सैनी कालोनी के निवासी रवि सैनी ने बताया कि सावन के महीने में सबसे अधिक बारिश होती है। बारिश के समय आस पास स्थित कालोनियों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिससे यहां पर गलियों से गुजरना भी मुश्किल होता है। यदि इस नाले की समय पर सफाई करवाई दी जाए तो यह समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

बीमारियों का बना रहता है डर : वार्ड 23 निवासी सुनील ने कहा कि गर्मी के मौसम में बारिश से भयानक बीमारियों का भय भी बना रहता है। यदि जिला प्रशासन बारिश के समय नाला ओवरफ्लो होने के बाद सफाई करवा दे तो इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनी के लोगों को समस्या : नाले के कारण वार्ड 22, 23 व 29, सैनी कॉलोनी, गैबी साहब कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी व शक्ति नगर के कुछ क्षेत्र के लोगों के लिए समस्या है।

नही हो रहा समाधान : वार्ड 22 के पार्षद गोविंद गोपाल सैनी ने कहा कि नाले की समस्या को लेकर जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया है। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं करवाया गया।
नपा के सचिव कुलदीप मलिक ने कहा कि यह समस्या का उनके संज्ञान में नहीं है। अब समस्या का पता चला है तो नाले की सफाई जल्द ही करवा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed