फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पार्षदों ने उठाया सफाई का बीड़ा

पार्षदों ने उठाया सफाई का बीड़ा

Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पार्षदों ने उठाया सफाई का बीड़ा
पार्षदों ने उठाया सफाई का बीड़ा
विज्ञापन

किसी ने झाड़ू लगाई तो किसी ने नालियां साफ की
एक पार्षद पहुंचे टेंपो लेकर डोर टू डोर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच कुछ पार्षदों की सकारात्मक पहल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में लगातार चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पार्षदों ने सकारात्मक पहल करते हुए सफाई का बीड़ा उठाया है। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डाें में सफाई का काम शुरू कर दिया है। एक जगह कर्मचारियों ने विरोध भी किया। लेकिन पार्षद नहीं मानीं और सफाई का काम जारी रखा।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पूरे शहर में कचरे की समस्या पैदा हो गई है। मंगलवार सुबह वार्ड नंबर 4 से पार्षद निशा गर्ग ने सफाई अभियान शुरू कर दिया। उन्होंने अपने वार्ड में खुराना रोड पर झाड़ू लगाकर सफाई की। इस दौरान कुछ कर्मचारी विरोध करने पहुंचे। लेकिन उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि सफाई जरूरी है और वे सफाई करके ही हटेंगी। उन्होंने काफी देर तक वार्ड में सफाई की।
विज्ञापन

इसी तरह से वार्ड नंबर 14 के पार्षद दीपक शर्मा खुद टैंपो लेकर निकल लिए। उन्होंने अपने वार्ड में डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया। लोगों ने पार्षद की पहल का स्वागत किया और कहा कि कई दिनों से हड़ताल के कारण घरों में काफी कचरा एकत्रित हो गया था। जिसे पार्षद ने खुद टैंपों से एकत्रित किया। पार्षद दीपक शर्मा ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। कचरे का उठान ना होने के कारण लोग परेशान हैं तो वे खुद टैंपो लेकर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से पार्षद मोहन लाल शर्मा नालियां साफ करते नजर आए। उन्होंनें बांस के डंडे लेकर नालियों की सफाई की और कहा कि वार्ड के लोगों की मदद से वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
हड़ताल के कारण परिषद में काम काज ठप
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर परिषद में होने वाले लगभग सभी कार्य ठप हैं। सफाई कर्मचारी धरना देकर प्रवेश द्वार पर डटे रहे। अंदर आने-जाने वाले लोगों के लिए रास्ता पूरी तरह से बंद है और यहां बनाई गई एकल विंडो को भी ताला लगाया हुआ है। इस कारण प्रमाण पत्र बनाए जाने, रेंट एकत्रित करने, नक्शे पास करने सहित टेंडर आदि लगाए जाने जैसे सभी कार्य यहां ठप पड़े हुए हैं।

कर्मचारियों ने धरना देकर की नारेबाजी
फोटो नंबर-4, 38
कैथल। वेतन संबंधी अन्य मांगों के समर्थन में नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा शुरू गई हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के सातवें दिन सफाई कर्मचारियों ने शाम के समय पिहोवा चौक पर मशाल जुलूस निकाल सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह मशाल जुलूस पिहोवा चौक से लेकर नगर परिषद भवन परिसर तक निकाली गई।धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। मंच संचालन उपप्रधान रजिंद्र टांक ने किया। उपमहासचिव शिव चरण व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जसबीर सिंह ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार नगरपालिका के दलित सफाई कर्मचारियों के साथ वायदा खिलाफी करके ठेकेदारी प्रथा को तेज गति से लागू कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रधान रामशरण कल्याण, उपप्रधान राजेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, शिव चरण आदि मौजूद रहे।
कर्मचारियों की मांगो में ठेकेदारी प्रथा बदं करने, कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम, समान वेतन लागू करने, कैशलैस मैडिकल सुविधा लागू करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने सहित अन्य मांगे शामिल रही।
कर्मचारियों के साथ सरकार ने की वायदा खिलाफी-श्रीभगवान
फोटो नंबर-25
पूंडरी। नगरपालिका गेट के सामने अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से धरना व प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। स्टेट कमेटी के आह्वान पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने सरकार पर वायदा खिलाफी के आरोप लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान श्रीभगवान ने किया व मंच संचालन सचिव बालकिशन ने किया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। इस मौके पर शिक्षा विभाग से अशोक कुमार, कर्मवीर, रोशन शर्मा, कृष्ण कुमार, सोना देवी, वकील सिंह, विक्की, विजय, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र व जगदीश भी मौजूद रहे।

सरकार का तानाशाही रवैया नहीं होगा बर्दाश्त
फोटो नंबर-33
राजौंद। नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा खंड राजौंद में जारी धरने के सातवें दिन की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार ने की। संजीव ने बताया कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है, वह कर्मचारियों की मांगों को हल करने बजाए उन्हें प्रताड़ित कर रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। समान काम समान वेतन लागू किया जाए। इस दौरान एस के एस ब्लाक प्रधान सुभाष शर्मा, ब्लाक सचिव रामफल व रोहताश, सूबे सिंह, सोनू, प्रेमा, संजय कुमार, बबली, बीना, श्याम लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed