फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   83 cases of dengue have been reported so far

Kaithal News: डेंगू के अब तक 83 मामले सामने आए

Wed, 15 Nov 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 15 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
83 cases of dengue have been reported so far
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। जिले में डेंगू की श्रेणी वाले संदिग्ध बुखार के प्रकोप के चलते लोगों में दहशत है। चीका में पिछले दिनों में कई लोगों की इस संदिग्ध बुखार से हुई मौत को लोग डेंगू से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है।
विभाग के मुताबिक संदिग्ध बुखार से पीड़ित कुछ लोग डेंगू से ग्रस्त तो हैं, लेकिन इससे जिले में एक भी मौत नहीं हुई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेणू चावला ने गुहला अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत में कही। डाॅ. चावला ने माना कि बुखार का प्रकोप चल रहा है। केवल बुखार होने से डेंगू की पुष्टि नहीं होती। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच में जिले में 83 लोग डेंगू से ग्रस्त पाए गए हैं, लेकिन डेंगू से मौत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। हालांकि उन्होंने माना कि डेंगू से ग्रस्त एक केस विभाग के नोटिस में आया है, लेकिन उसकी भी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

चावला ने बताया कि विभाग की तरफ से कई टीमें गठित की गई हैं, जो कि घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह चौकन्ना है और जहां भी कोई संदिग्ध मरीज मिलता है, उसकी पूरी फाइल बनाई जाती है , ताकि उस पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चावला ने लोगों को आह्वान किया है कि डेंगू को लेकर डरने की बजाए बुखार होने पर अपने रक्त की जांच करवाएं और डेंगू से बचाव के उपाय करें। कहा कि वायरल बुखार में भी प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति को डेंगू होने का शक होता है तो वह जिला अस्पताल में निशुल्क टेस्ट करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed