{"_id":"6819111528c5385d590f23ab","slug":"82-accused-arrested-in-54-cases-in-april-kaithal-news-c-18-1-knl1004-639789-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अप्रैल में 54 मामलों में 82 आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अप्रैल में 54 मामलों में 82 आरोपी काबू
Tue, 06 May 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला पुलिस ने अप्रैल माह में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने के 54 मामलों में 82 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी एसपी आस्था मोदी ने दी।
उन्होंने बताया कि अप्रैल माह के दौरान संपत्ती विरुद्ध अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने 26 मामलों में 51 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से 15,71,500 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की गई है।
गत माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट तहत आठ मामले दर्ज करके 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उनके कब्जे से 34 किलो 469 ग्राम चूरा पोस्त, 18.63 ग्राम हेरोइन व सात किलो 134 ग्राम गांजा सहित बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
अप्रैल माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए 19 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, जिनके कब्जे से 77.50 बोतल हथकढ़ी शराब, 150 बोतल देसी शराब व 1187 लीटर लाहन बरामद किया गया है। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एक मामले में एक आरोपी को काबू करके कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त अप्रैल माह दौरान पुलिस ने 11 बेल जंपर, सात भगोड़ों को काबू किया। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि पुलिस हर समय लोगों की सुरक्षा तथा जिला में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क व मुस्तैद है।
एसपी ने जनता से अपील की कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी अपराधी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।