फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   मोटरसाइकिल व कैंटर की टक्कर में एक की मौत, पत्नी घायल

मोटरसाइकिल व कैंटर की टक्कर में एक की मौत, पत्नी घायल

Sat, 18 May 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मोटरसाइकिल व कैंटर की टक्कर में एक की मौत, पत्नी घायल
सीवन। सीवन में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर सौथा मोड़ के पास में मोटर साइकिल व कैंटर की टक्कर में मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में मृतक की पत्नी घायल हो गई। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी शीशपाल ने बताया कि मृतक के भाई शाम लाल ने थाना सीवन में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने भाई रामलाल व भाभी परमजीत वासी कैथल के साथ रामलाल के ससुराल गांव हरिगढ़ में किसी कार्य से गए थे। जब वह वापिस कैथल आ रहे थे तो उसका भाई व भाभी अपने मोटर साइकिल पर उसके आगे-आगे चल रहे थे। अभी वे सीवन ही पहुंचे थे कि एक तेज गति से आ रहे कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे से उसके भाई रामलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसकी भाभी परमजीत बुरी तरह से घायल हो गई। कैंटर चालक दुघर्टना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed