{"_id":"5bcb71fdbdec2269a92b5d1b","slug":"81540059645-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1121 धान में 100 रुपये क्विंटल की हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1121 धान में 100 रुपये क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1121 धान में 100 रुपये क्विंटल की हुई बढ़ोतरी
फोटो नंबर-09
पूंडरी। अनाज मंडी में शनिवार को 1121 धान की बोली करवाई गई। जिसके कारण मंडी में 1121 के धान में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी रही। मंडी में बोली पर धान 3250 रुपये से लेकर 3581 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। मंडी में लगभग 3 हजार बोरी 1121 धान की आवक थी। 1121 धान एक्सपोर्ट के प्रतिनिधियों द्वारा खरीद किया गया। नई अनाज मंडी में हर ढेरी की बोली करवाई गई। 1121 की अधिकतर ढेरियों की क्वालिटी डाउन होने से अपेक्षाकृत मीडियम धान शुक्रवार की अपेक्षा 100 रुपये प्रति क्विंटल तक तेज रहा। हलका धान किसी भाव में नहीं बिका या फिर कोई भाव ही नहीं रखा गया। अच्छे धान की अधिक ग्राहकी थी। क्षेत्र में बासमती धान भी पीली पड़नी शुरू हो चुकी है और अगले हफ्ते तक मंडी में बासमती धान की आवक शुरू हो जायेगी। मार्केट कमेटी के सचिव चरणदास ने बताया कि मंडी में प्रतिदिन 1121, 1509 व बासमती धान की बोली करवाई जाएगी।