फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   किसानों को दिए आय बढ़ाने के टिप्स

किसानों को दिए आय बढ़ाने के टिप्स

Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
किसानों को दिए आय बढ़ाने के टिप्स
किसानों को दिए आय बढ़ाने के टिप्स
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कृषि विज्ञान केंद्र में संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को आय बढ़ाने के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में करनाल प्रगतिशील किसान क्लब के उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह विर्क ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। साथ ही जिले भर से कृषि से जुड़े विभागों के मुखिया ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी काफी अच्छी रही।
विशेषज्ञों में पंचकूला केविके से सीनियर को-ओर्डिनेटर डॉ. बलवान सिंह ने वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित जीवन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति में किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काफी कुछ मौजूद है। किसान केवल जागरूक हों। कृषि अनुसंधान संस्थान कौल के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राम सिंह ने किसानों को इस समय धान की फसल में आई बीमारियों, उनके बचाव व दवाओं की जानकारी दी। पशु विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश सिंहमार ने कहा कि पशुपालन कृषि में आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन है। पशुओं के बच्चों का सही ढंग से पालन-पोषण करें। ताकि वे बड़े होकर आय का साधन बनें। कृषि उपनिदेशक डा. महावीर सिंह ने कहा कि किसान अंधाधुंध खाद दवाओं का प्रयोग कर अपनी फसल को नुकसान न पहुंचाएं। कृषि अधिकारियों की सलाह लें। मुख्य वैज्ञानिक डा. रमेश वर्मा ने कहा कि किसान आधुनिक कृषि तकनीक अपनाएं। फसलों में विविधिकरण लाएं। वहीं डा. जसमेर, डा. जसबीर सिंह सहित प्रगतिशील किसान गुलाब सिंह ट्योंठा ने कहा कि किसान अपने आस-पास हवा, मिट्टी, पानी से ही फसल उगाएं। बाजार पर निर्भर न रहे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि हरप्रीत सिंह ने किसानों को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया संकल्प करवाया। साथ ही किसानों सीधी बीजाई, प्राकृतिक खाद जैसी तकनीकें अपनाने का आह्वान किया। जिले भर से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। गो संरक्षण अभियान चला रहे सदमार्ग परिवार से आए डा. मनोज कुमार ने किसानों को समृद्ध बनाने में गाय के योगदान की विस्तार से जानकारी दी। भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने कार्यक्रम में काफी रुचि लेकर भाग लिया। इस अवसर पर प्रगतिशील किसान जय सिंह नाग्गल, सुरेश पापसर, आईसीएआर के पूर्व सदस्य कुलदीप धारीवाल, रमेश, मा. ताराचंद, सुरेंद्र लांबाखेड़ी, फकीरचंद, डा. काबुल सिंन, डा. मुनीष वत्स आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed