{"_id":"5b1acc644f1c1b254d8b56cc","slug":"71528482916-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय पृष्ठ के लिए प्रस्तावित लीड....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय पृष्ठ के लिए प्रस्तावित लीड....
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जी मुझे बीडीपीओ कार्यालय में बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिलती
पूंडरी ब्लॉक समिति की चेयरमैन के प्रश्न पर सीएम ने कहा-कल से बीडीपीओ आपको सीट पर बैठाकर आएंगी
18 लोग कर पाए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड/पूंडरी/पाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूंडरी हल्का के 3 गांवों में जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद स्थापित किया। इसमेें 18 लोग मुख्यमंत्री से सवाल कर पाए। सबसे तीखे सवाल ढांड में दो-तीन लोगों ने किए। अधिकतर सवाल बिजली की समस्या व पानी की निकासी पर थे। गांव कौल में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री ढांड अनाज मंडी में पहुंचे। वहां छोटे पंडाल में बैठे जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पहले सरकार की जीरो भ्रष्टाचार सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद प्रतिनिधियों से सवाल करने को कहा। एक संवाद मेें पूूंडरी ब्लाक समिति चेयरपर्सन सुनीता देवी ने कहा कि दलित होने के कारण बीडीपीओ ने उन्हें आज तक कार्यालय में कमरा नहीं दिया है। बीडीपीओ उनकी कोई सुनवाई नहीं करती। सीएम ने कहा कि कोई बात नहीं, झगड़ा नहीं बल्कि समझौता करवा रहे हैं। कल से बीडीपीओ आपको एक कमरा भी देंगी और आपकी कुर्सी पर बैठाकर आएंगी।
इनमें सबसे ढांड गांव के राजबीर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में तहसीलों में भ्रष्टाचार कम हुआ है। लेकिन सरकारी नौकरियों में ग्रामीण क्षेत्र पिछड़ा है। सीएम ने जवाब दिया कि अभी तक हुई भर्तियों में 80 प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्र के युवा हैं। जिस परिवार से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं है, उस परिसार के उम्मीदवार को 5 प्रतिशत अंक अलग से दिए जाएंगे। देवेंद्र पांचाल पूंडरी ने टीम गांव में बिजली के मीटरों की गलत रीडिंग दिखाने का सवाल उठाया। सीएम ने तुरंत एससी बिजली बोर्ड को तलब किया। अधिकारी ने कहा कि एक एजेंसी ने शुरू में गलती की थी। अब उसे ठीक किया जा रहा है। सीएम के पूछे पर एससी खेतों में लिए जाने वाले बिजली बिल की दरों की जानकारी नहीं दे पाए।
तीसरा सवाल ढांड के पंच रामपाल ने कि गांवों में अधिकतर ग्राम पंचायतें पंचों का मीटिंग में न बुलाकर उनके घर पर ही हस्ताक्षर करवाए जाते हैं तो सीएम ने एडीसी को आदेश दिए कि ढांड ब्लाक में पंचायत एवं ग्राम सभा की मीटिंग की वीडियोग्राफी करवाकर विभाग को भेजी जाए।
विज्ञापन
चौथे सवाल में ढांड के रणधीर गुर्जर ने ढांड में रोडवेज सब डिपो बनवाने की मांग की। सीएम ने आश्वासन दिया। पांचवें संवाद मेें पूूंडरी ब्लाक समिति चेयरपर्सन सुनीता देवी ने कहा कि दलित होने के कारण बीडीपीओ ने उन्हें आज तक कार्यालय में कमरा नहीं दिया है। बीडीपीओ उनकी कोई सुनवाई नहीं करती। सीएम ने कहा कि कोई बात नहीं, झगड़ा नहीं बल्कि समझौता करवा रहे हैं। कल से बीडीपीओ आपको एक कमरा भी देंगी और आपकी कुर्सी पर बैठाकर आएंगी।
पांचवां संवाद संजीव आहूं ने किया कि बीपीएल के लिए एक सर्वे करवा दो। इसके लिए सीएम ने कहा कि 1 जुलाई से बीपीएल श्रेणी के लिए सर्वे होगा। प्रदेश में 1 लाख पात्र लोगों को बीपीएल श्रेणी में शामिल करने का लक्ष्य है।
खेड़ी साकरा के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने कहा कि उनके गांव में पंचायत की आय का कोई साधन नहीं है। विकास कार्यों के लिए आज तक एक पैसा सरकार की ओर से नहीं मिला है। जवाब में सीएम ने विकास कार्यों के लिए एक मांग पत्र देने की बात कही है।
सातवां संवाद बंदराणा के सुभाष गौड़ ने सरकार के कार्यों का गुणगान करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को एक अच्छी शुरुआत बताया। पाई के सीधा संवाद कार्यक्रम में 6 सरपंचों व एक महिला सरपंच ने सवाल उठाया। पाई के सरपंच ने पानी की निकासी व बिजली समस्या उठाई। ब्लॉक समिति करोड़ा से राजेश ने 15 दिन में चोरी हो रहे 2 ट्रांसफार्मरों पर कहा कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती तो सीएम का जवाब था कि पुलिस इंसान की सुरक्षा के लिए है। किसान का भी फर्ज बनता है कि वे अपने ट्रांसफार्मर के लिए दीवार बनवाएं, बाढ़ लगाएं। हो सके तो एल्यूमीनियम का ट्रांसफार्मर लगाएं। जटहेड़ी के सरपंच ने स्पीड ब्रेकर व स्टेडियम व एक भी बच्चे को नौकरी यहां तक कि डीसी रेट की नौकरी ना मिलने का भी मसला सीएम के सामने उठाया। सीएम ने व्यायामशाला बनवाने व जरूरत अनुसार डीसी रेट पर नौकरी का आश्वासन दिया और कहा कि पक्की नौकरी सरकार नहीं देती, बच्चे अपनी योग्यता के आधार पर लेते हैं। पर्ची व पैसे से नौकरी का समय जा चुका है।
पिलनी की सरपंच कुसुम के पति बोलने के लिए खड़ा हुए तो सीएम ने कहा कि सरपंच बोले। सरपंच बोली तो पानी की निकासी की बात रखी।
इसी तरह से हाबड़ी के सरपंच ने बिजली समस्या की बात रखी तो सीएम ने बताया कि आपके गांव में 77 प्रतिशत बिजली लॉस है। सिरसल के सरपंच ने पानी की निकासी की समस्या रखी तो बुच्ची के सरपंच ने कहा कि अभी तक महज 9 लाख रुपये की ग्रांट आई है। विधायक जी बैठे हैं, पूछ लीजिए, हमारी कोई सुनवाई नहीं होती। 4 सडक़ हैं गांव में, चारों टूटी हुई हैं। इस पर सीएम ने कहा कि आप लिखकर समस्या दें। समाधान होगा।
गांव टयोंठा के सरपंच ने बुढ़ापा पेंशन की समस्या रखी तो सीएम ने कहा कि गांव में कैंप लगाकर बुजुर्गों के मेडिकल करवाकर पेंशन बनवाई जाए।
नर्स एसोसिएशन ने किया सीएम से मिलने का प्रयास : ढांड अनाज मंडी में नर्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्षा सुनीता के नेतृत्व में 5 नर्सों ने सीएम से मिलने का प्रयास किया। जोर-जोर से आवाजें भी लगाईं, लेकिन सीएम तक उनकी आवाज नहीं पहुंच सकीं। सुनीता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने निर्दोष नर्सों को सस्पेंड किया है। जबकि दोष डॉक्टरों का है। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
बिजली चोरी पर स्पष्ट दिखा सीएम का रवैया : 4 रैलियों व 3 जनप्रतिनिधि संवाद कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री बिजली चोरी पर स्पष्ट रवैये के साथ जनता से रूबरू हुए और कहा कि 20 प्रतिशत तक लाइन लॉस स्वीकार है। यदि इससे ज्यादा लॉस है तो बिजली बिल भरने पड़ेंगे। तभी 24 घंटे बिजली मिलेगी। यदि किसी का बिल लंबित है तो वह जुर्माना व ब्याज छोडक़र अपना मूल भर दे। वह भी 2 साल में 12 किस्तों में और कनेक्शन जुड़वा ले। कैथल क्षेत्र ही एक गांव का 83 प्रतिशत लाइन लॉस है। जो गलत है।
चोरी की बिजली से भैंस भी गर्म पानी से नहलाते हैं : सीएम ने चुटकी ली कि चोरी की बिजली से भैंस को भी गर्म पानी से नहलाते हैं। बिल भरेंगे तो बिजली भी ठीक से खर्च करेंगे। इससे राष्ट्रीय नुकसान होता है।
4 जनसभाओं में ये की घोषणाएं
कौल एवं पबनावा गांव में दीन-बंधु ग्रामीण योजना से 5-5 करोड़ रुपये
ढांड में 8 करोड़ 74 लाख रुपये नई ग्रांट
सीएम ने पूरे प्रदेश में 22 मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया। इसमें से 5 पर काम शुरू हो गया है और प्रतिवर्ष 2 हजार डॉक्टर तैयार करने का ऐलान किया।
पाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवास निर्माण तथा पाई व आसपास के गांवों के विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ रुपये, पाई-सौंगल ड्रेन की मरम्मत के लिए भी 3 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की।
हाबड़ी की जनसभा में हाबड़ी सब ब्रांच पर चार पुलों के निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी। हाबड़ी-सिरसल सडक़, हाबड़ी-डीग सड़क, कैनाल डेरा सड़क, चौचड़ा सड़क के निर्माण को मंजूरी दी।
डीग में लड़कियों के स्कूल की भी मंजूरी प्रदान की। उन्होंने दुसैण में खेल स्टेडियम, फतेहपुर में आउटर रिंग रोड को मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री ने खेड़ी सिकंदर में 100-100 गज के प्लाटों में बिजली के प्रबंध की मंजूरी, म्यौली में खेल स्टेडियम, मुन्नारेहड़ी में खेल स्टेडियम, फरल गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने व खेल स्टेडियम को मंजूरी दी। हाबड़ी के गुरुद्वारा के लंगर हॉल के लिए 11 लाख रुपये, फरल, फतेहपुर, पूंडरी की गोशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये की मंजूरी दी। हाबड़ी गांव में सूर्य कुंड के नवनिर्माण की घोषणा की।