{"_id":"5a7c975b4f1c1ba5268b9219","slug":"71518114651-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी माह में 30 मामलों में 11 लाख से अधिक की राशि बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी माह में 30 मामलों में 11 लाख से अधिक की राशि बरामद की
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 लाख से अधिक की राशि बरामद की
कैथल। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि पुलिस द्वारा गत जनवरी माह के दौरान विभिन्न 30 मामलों में 11 लाख 72 हजार 310 रुपये बरामद किए गए। आबकारी अधिनियम, मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम तथा हथियार अधिनियम के विभिन्न मामलों में अवैध शराब, लाहन, मादक पदार्थों में चूरापोस्त, गांजा, स्मैक तथा हथियार अधिनियम के तहत पिस्तौल व कारतूस भी बरामद किए गए। गत माह के दौरा हत्या का एक मामला भी निपटाया गया। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि गत जनवरी माह के दौरान धोखाधड़ी के 3 मामलों में 4 लाख 99 हजार, चोरी के 6 मामलों में 6 लाख 16 हजार, भारतीय दंड संहिता की धारा 356 के तीन मामलों में 35 हजार 100 तथा जुआ अधिनियम के 18 मामलों में 22 हजार 210 रुपये बरामद किए गए। इसी दौरान हथियार अधिनियम के 2 मामलों में 315 व 32 बोर के एक-एक पिस्तौल एवं 6 कारतूस भी बरामद किए गए। गत जनवरी माह के दौरान ही आबकारी अधिनियम के 43 मामलों में 75.25 बोतल अवैध शराब तथा 30 किलोग्राम लाहन बरामद किया गया। मादक पदार्थ रोकथाम अधिनियम के 11 मामलों में 2 किलो 800 ग्राम चूरापोस्त, एक किलो 160 ग्राम गांजा तथा 170.75 मिली ग्राम स्मैक बरामद की गई।