{"_id":"59666bae4f1c1b62068b4893","slug":"71499884462-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल का बीमा करवाएं किसान-डा. रमेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल का बीमा करवाएं किसान-डा. रमेश यादव
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में किसानों को किया जागरूक
- पंचायत भवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा किसान आयोग के चेयरमैन डा. रमेश यादव ने किसानों का आह्वान किया कि वे किसानों के कल्याण के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा करवाएं। योजना के तहत बीमा करवाने पर प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसलों को नुकसान होने पर 48 घंटों में इसकी सूचना विभाग को दिया जाना अनिवार्य है।
डॉ. यादव किसान आयोग के तत्वावधान में स्थानीय पंचायत भवन में जागरूकता शिविर में बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों की 48 घंटे में सूचना देने के समय को बढ़ाने की मांग पर कहा कि सरकार तक किसानों के सुझाव पहुंचाए जाएंगे। धान की पराली के समाधान के बारे में कहा कि सरकार द्वारा स्ट्रा बेलर उपलब्ध कराकर धान की पराली की गांठे बनाकर इसकी मार्केटिंग की बारे में विचार-विमर्श किया जा रहा है। खरीफ 2017 के लिए 4 फसलों जीरी, कपास, बाजरा व मक्का को बीमित करने की अधिसूचना जारी की गई है। डॉ. महावीर सिंह, डॉ. जगफूल सिंह, अजीत चहल ने भी किसानों को जानकारी दी। शिविर में लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डा. मनीष वत्स ने आयोग के चेयरमैन तथा किसानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बंसी लाल, सुरेश संधु आदि मौजूद रहे।