फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   7 accused arrested in Rajound for breaking into a shop, vandalizing it and spreading terror

Kaithal News: राजौंद में दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ व दहशत फैलाने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
7 accused arrested in Rajound for breaking into a shop, vandalizing it and spreading terror
शहर में आरोपियों को घुमाती हुई पुलिस। पुलिस प्रवक्ता - फोटो : 1
राजौंद। दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ व दहशत फैलाने के मामले में सात आरोपियों को काबू कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में राजौंद निवासी महिपाल, विनोद, जालंधरी मोहला कैथल निवासी विशाल, बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी मुना, अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी आर्यन, पूंडरी निवासी कुलदीप और गांव हजवाना निवासी सुमित शामिल है।
विज्ञापन

थाना राजौंद एसएचओ इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि राजौंद निवासी संदीप कुमार की शिकायत अनुसार 31 मई शाम करीब 8:30 बजे कुछ व्यक्तियों ने उसकी दुकान पर पहुंचकर हमला किया, दुकान के ताले तोड़े और उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

अगले दिन 1 जून को आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दोबारा शिकायतकर्ता की दुकान पर हमला किया। शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में थाना राजौंद में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ की आरोपी महिपाल और शिकायतकर्ता संदीप का दुकान के लिए विवाद चल रहा है। आरोपी महिपाल ने आरोपी विनोद को कहा कि उसका संदीप से दुकान पर विवाद चल रहा है, मेरी दुकान पर कब्जा कर रखा है, वह कब्जा छुड़वाना है। विनोद ने इस बारे में आरोपी कुलदीप से बातचीत की और आरोपी संदीप अपने 4 अन्य साथियों को लेकर पंहुचा। आरोपी महिपाल ने सभी आरोपियों को वारदात करने व कब्जा दिलवाने के लिए पैसे दिए थे।

शहर में आरोपियों को घुमाती हुई पुलिस। पुलिस प्रवक्ता

शहर में आरोपियों को घुमाती हुई पुलिस। पुलिस प्रवक्ता- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed