{"_id":"68a24c8d978c1dabad070bd4","slug":"65-thousand-happy-cards-stuck-in-the-district-after-internal-investigation-started-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136389-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आंतरिक जांच शुरू होने के बाद जिले में अटके 65 हजार हैप्पी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आंतरिक जांच शुरू होने के बाद जिले में अटके 65 हजार हैप्पी कार्ड
Mon, 18 Aug 2025 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
06 कैथल। नए बस स्टैंड ओर रखे गए हैप्पी कार्ड। संवाद
कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की हैप्पी कार्ड योजना धीरे-धीरे अब अन-हैप्पी होने की कगार पर पहुंच गई है। जिले में जितने भी हैप्पी कार्ड बने हुए थे उनकी किलोमीटर लिमिट भी अब समाप्त हो गई है। डिपो में अब सरकार की आंतरिक जांच शुरू होने के बाद जिले में 65 हजार हैप्पी कार्ड बनने से लटक गए हैं। जिससे ये लोग इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे।
अब तक 3300 हैप्पी कार्ड वितरित नहीं किए गए है। इस योजना की बात करे तो करीब दो लाख से अधिक आवेदन आए हुए थे इसमें से एक लाख 58 हजार कार्ड ही बन पाए है। जबकि 65 हजार कार्ड अभी बनने है प्रदेश सरकार की ओर से पिछले साल मार्च में शुरू की गई हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड बनने की प्रकिया काफी ढीली चल रही है।
विधानसभा चुनाव होने के बाद काफी संख्या में आवेदन आने के बाद भी हैप्पी कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं। ऐसे में आवेदन करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिरटा गांव महिला सीता रानी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था, लेकिन अफसोस की बात पिछले करीब 10 माह भी हैप्पी कार्ड बनकर नहीं आया है। अब बस स्टैंड पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि सरकार के आदेशों के तहत यह नए कार्ड बनना बंद हो चुके हैं। जैसे ही सरकार का कोई आदेश आएगा तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, हाल ही में सरकार ने हैप्पी कार्ड को लेकर जांच शुरू की है। ऐसे में अभी बचे हुए कार्ड नहीं बनेंगे। दरअसल, चुनाव में आचार संहिता लगने के बाद हैप्पी कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद की गई थी। वहीं, जिले में अब तक दो लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। लोगों का कहना है कि हैप्पी कार्ड नियमानुसार 15 से 20 दिनों में बन जाने चाहिए लेकिन छह माह महीने बीत जाने के बाद भी नहीं बन पा रहे हैं। कार्ड बनने की प्रक्रिया बेहद ढीली होने के चलते बचे हुए कार्ड अब तक नहीं बन सके हैं। संवाद