फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   134 ए पर अभिभावकों को राहत, सोमवार से चयनित बच्चों के होंगे दाखिले

134 ए पर अभिभावकों को राहत, सोमवार से चयनित बच्चों के होंगे दाखिले

Sat, 18 May 2019 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
134 ए पर अभिभावकों को राहत, सोमवार से चयनित बच्चों के होंगे दाखिले
कैथल। 134 ए के तहत बच्चों के दाखिले को लेकर पिछले डेढ़ महीने से शिक्षा विभाग व निजी स्कूलों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को खत्म हुआ। जिससे अभिभावकों को एक अच्छी खबर मिली है। बता दें कि शनिवार को एससीएस राकेश गुप्ता ने पूरे प्रदेश के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक ली और 134 ए के तहत चल रहे विवाद को खत्म करने के आदेश दिए। इस वीसी बैठक में एससीएस ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विभाग अगले दस दिनों के भीतर सभी निजी स्कूल संचालकों की रिबरसमेंट दे देगा। ऐसे में सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के निजी स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिलें करवा दें।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि वीसी में एससीएस को जिले में सोमवार से निजी स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिले दिलवाने को लेकर आश्वासन दे दिया है। जिस पर निजी स्कूल संचालकों को लिखित में रिबरसमेंट देने का आश्वासन दिया है। निजी स्कूल संचालक राजी भी हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार से देंगे दाखिला:
निजी स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश मुंजाल ने बताया कि एसीसीएस की शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद हमें रिबरसमेंट देने के लिए लिखित में आश्वासन दिया है। जिसके बाद सोमवार से 134 ए के तहत बच्चों को दाखिला दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed