{"_id":"5bf99f4fbdec22415f3d934d","slug":"61543085903-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए अगले माह होगी परीक्षा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए अगले माह होगी परीक्षा आयोजित
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर के लिए परीक्षा दिसंबर में
- पुलिस महानिदेशक ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का किया दौरा
फोटो नंबर-26
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल स्टाफ व प्रिंसिपल को स्कूल में उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही स्कूली बच्चों को बेहतरीन शिक्षा ग्रहण करने के लिए टिप्स दिए। इस अवसर पर उनके साथ एसपी वसीम अकरम, डीएसपी मुख्यालय तरुण सैनी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पीआरओ ने बताया पुलिस लाईन परिसर में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पहुंचे डीजीपी बीएस संधू ने स्कूल के शिक्षकों व छात्रों को संबोधित किया। कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय पुलिसकर्मियों के बच्चों व अन्य छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उच्च मानदंड स्थापित करेगा। प्रधानाचार्य अंजु गंभीर ने पुष्पगुच्छ देकर आगंतुकों का स्वागत किया।
मौके पर डीजीपी ने बताया कि हरियाणा पुलिस में करीब 7200 कांस्टेबल तथा 463 सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए नवंबर व दिसंबर माह में लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।