{"_id":"5af9d2e34f1c1b1a5e8b4800","slug":"61526321891-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों ने गोरक्षक पर चलाई गोलियां, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों ने गोरक्षक पर चलाई गोलियां, घायल
Updated Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गो तस्करों ने गोरक्षक पर चलाई गोलियां, घायल पीजीआई रेफर
घटना के एक-दो मिनट बाद पहुंची पुलिस, फिर भी गो तस्कर भागने में हुए सफल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी में गो तस्करों ने एक गोरक्षक पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पुलिस एक-दो मिनट बाद पहुंच गई थी, इसके बावजूद तस्कर भागने में कामयाब रहे।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बरसाना निवासी धर्मपाल ने बताया कि गत 12 मार्च की रात्रि करीब 11 बजे वह गांव के ही नरेंद्र व राजकुमार (गोरक्षक) के साथ कैथल रोड पूंडरी रिंकू के ढाबा से खाना खाकर गांव बरसाना के लिए चले थे। जब वे हुडा सेक्टर व अनाज मंडी के बीच वाली सड़क पर पहुंचे तो केंदू पीर बाबा के निकट कुछ व्यक्तियों के बोलने की आवाज आई। जब उन्होंने बाइक रोककर देखा तो एक बोलेरो पिकअप गाड़ी में गाय को चढ़ाया जा रहा था। जैसे ही राजकुमार उनकी तरफ गया तो गोतस्करों ने राजकुमार पर फायर कर दिया। गोली राजकुमार की छाती पर लगी। गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। राजकुमार को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
शिकायतकर्ता धर्मपाल ने बताया कि गोली लगने के एक-दो मिनट बाद ही पूंडरी थाना से एक पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने पुलिस को आरोपियों के भागने की दिशा के बारे में बताया दिया था। इसके बावजूद आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
पूंडरी थाना एसएचओ अमन बैनीवाल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए।