फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   कांग्रेस की सरकार आने पर लाया जाएगा 18 प्रतिशत वाला जीएसटी- सुरजेवाला

कांग्रेस की सरकार आने पर लाया जाएगा 18 प्रतिशत वाला जीएसटी- सुरजेवाला

Sun, 09 Jul 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार आने पर लाया जाएगा 18 प्रतिशत वाला जीएसटी- सुरजेवाला
कांग्रेस की सरकार आने पर लाया जाएगा 18 प्रतिशत वाला जीएसटी : सुरजेवाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी एवं कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लागू किए गए जीएसटी में एक देश एक टैक्स की नीति नहीं बल्कि 7 टैक्स स्लैब बनाई गई हैं। जिससे देश के आम व्यापारी का धंधा चौपट हो जाएगा। देश-प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही ऐसा जीएसटी लाया जाएगा, जिसमें 18 प्रतिशत से अधिक टैक्स नहीं होगा। सुरजेवाला शनिवार शाम कैथल में गीता भवन मंदिर के सामने आयोजित व्यापार बचाओ, दुकानदार बचाओ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में प्रदेश भर से व्यापारियों सहित कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।
विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने इस अवसर पर सुरजेवाला का अभिनंदन किया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा के जटिल एवं अधिक टैक्स वाले जीएसटी ने दुकानदारों, छोटे व्यापारियों, छोटे व लघु उद्योग, आम जनता व किसानों की रोजी-रोटी पर कड़ा प्रहार किया है। इससे भारत विश्व में सर्वाधिक टैक्स लगाने वाला देश बन गया है। कांग्रेस के टैक्स में अधिकतर वस्तुओं पर 12 प्रतिशत व अधिकतम सीमा 18 प्रतिशत सीमा थी। वहीं भाजपा ने 28 से लेकर 43 प्रतिशत तक टैक्स व्यवस्था की है। इसके अलावा और ज्यादा टैक्स लगाने का अधिकार भी राज्य सरकारों को दे डाला यानि अब जीएसटी के अलावा राज्य सरकारें अलग अलग शक्ल में अतिरिक्त कर लगा सकती हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में व्हीकल रजिस्ट्रेशन टैक्स व तमिलनाडु में मनोरंजन टैक्स 30 प्रतिशत इसके उदाहरण हैं। सबसे बड़ी समस्या 37 बार रिटर्न भरने की है। यदि कोई व्यक्ति देश के सभी राज्यों में व्यापार करता है तो उसे एक साल में 1332 रिटर्न भरनी होंगी। सुरजेवाला ने रोटी, कपड़ा और मकान पर बेतहाशा टैक्स लगाने के लिए भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पानीपत, लुधियाना, सूरत में छोटे कपड़ा व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। खेती-बाड़ी पर टैक्स लगाकर भाजपा का किसान-विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है। सुरजेवाला ने पेट्रोल व डीजल पर 30 व 40 रुपये के वसूले जा रहे टैक्स को खत्म कर जीएसटी में लाने की मांग की। ताकि डीजल व पेट्रोल पर तुरंत प्रभाव से 25 से 30 प्रति लीटर देश की आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी सम्मेलन में खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला भी पहुंचे थे। वहीं सम्मेलन को पूर्व मंत्री व विधायकों बचन सिंह आर्य, रमेश गुप्ता, पवन दीवान शाहनी, राधेश्याम शर्मा, फूलसिंह खेड़ी, दिल्लू बाजीगर, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, कृषक मजदूर कांग्रेस के भूपेंद्र फौगाट, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेश यूनिसपुर, नाहर सिंह संधु, हरियाणा कृषक समाज अध्यक्ष ईश्वर नैन, पूर्वसीएम राव वीरेंद्र सिंह के पौत्र राव अर्जुन सिंह, रंजीता मेहता, बिल्लू चंदाना, सतबीर भाणा, वीना देशवाल व 30 से अधिक शहरों से आए व्यापारी व किराना संगठनों, विभिन्न अनाज बाजारों, कपड़ा व्यापारियों तथा राज्य की अन्य ट्रेड इकाईयों के अध्यक्षों ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed