{"_id":"616881bb8a6b1573dd3fdf2a","slug":"600-children-took-part-in-the-competitions-kaithal-news-knl86531186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं में 600 बच्चों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं में 600 बच्चों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
,
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल दिवस-2021 के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में वीरवार को एकल नृत्य प्रथम व तृतीय व चतुर्थ समूह व समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि सुरेंद्र गोयल, आजीवन सदस्य हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया।
उन्होंने जिले के बच्चों के लिए पक्का स्टेज बाल भवन के प्रांगण में अपने खर्चे पर बनवाने की घोषणा की। इन सभी प्रतियोगिताओं में जिले के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों के लगभग 600 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को बाल भवन में पुरस्कृत किया जाएगा व प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को डिविजनल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बाल भवन पानीपत में भेजा जाएगा।
इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. अभिषेक गोयल, सीमा जांगड़ा व सन्नी कुमार व काजल द्वारा निभाई गई। तिलक शर्मा भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। जिला बाल कल्याण अधिकारी बलबीर चौहान ने बताया कि 18 अक्तूबर को कार्ड मेकिंग, दीया कैंडल सजाना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।