फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5.67 lakh MT of paddy was purchased in the district.

Kaithal News: जिले में हुई 5.67 लाख एमटी धान की खरीद

Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
5.67 lakh MT of paddy was purchased in the district.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। डीसी प्रीति ने बताया कि जिला में खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पांच लाख 67 हजार 213 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि कुल खरीद में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने दो लाख 75 हजार 229 एमटी, हैफेड ने एक लाख 69 हजार 45 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 22 हजार 939 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गत दिवस तक अरनौली मंडी 4486 मीट्रिक टन, भागल मंडी 1605 एमटी, ढांड मंडी में 94 हजार 510 मीट्रिक टन, धनौरी में 1487 एमटी, गुहला चीका में दो लाख 5 हजार 974 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 5027 एमटी, नई अनाज मंडी कैथल में 72 हजार 46 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 57 हजार 292 एमटी, कलायत मंडी में 7237 एमटी, कौल में 8209 एमटी, पाई मंडी में 8532 एमटी, पूंडरी में 59 हजार 583 एमटी, राजौंद में 6882 एमटी, रामथली 17 हजार 603 एमटी, सीवन 16 हजार 740 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि उठान कार्य पर विशेष फोकस रखा जाए ताकि व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। मंडी परिसर में किसानों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए है।


उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद प्रक्रिया में अपना योगदान दें। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी से सूखाकर ही लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed