फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   अभय चौटाला ने उठाए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सादगी पर बड़े सवाल

अभय चौटाला ने उठाए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सादगी पर बड़े सवाल

Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला ने उठाए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सादगी पर बड़े सवाल
पहले खाते थे ढाबों में अब फाइव स्टार में क्यों रुकते हैं सीएम : अभय
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने उठाए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सादगी पर उठाए सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सादगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहा जाता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल आरएसएस में साइकिल, मोटरसाइकिलों पर घूमते थे और ढाबों पर खाना खाते थे। यदि इतने ही साधारण थे तो आज क्यों लीला हयात जैसे होटलों में रुकते हैं। जब भी दिल्ली जाते हैं तो फाइव स्टार होटलों से कम नहीं रुकते, वहीं लंच व डिनर करते हैं। जबकि हरियाणा सरकार के हर जिले में अपने गेस्ट हाउस हैं। वहां रुक कर सरकार का पैसा बचाया जा सकता है।
पारस मित्तल को इनेलो ज्वाइन करवाने के अवसर पर मीडिया से बातचीत में अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री 16-16 ओएसडी क्यों रखते हैं? अभी हाल ही में बिना ट्रांसपोर्ट विभाग की अनुमति के मुख्यमंत्री ने सीधे 6 करोड़ रुपये की दो लैंड क्रूजर गाड़ियां खरीदीं। 2-2 करोड़ रुपये इन गाड़ियों की कीमत है। 1-1 करोड़ इन्हें बुलेट प्रूफ बनाने में लगा दिया गया। लेकिन बाद में पता चला कि वे उन्हें इस्तेमाल नहीं कर सकते। दोनों गाड़ियां इस समय राजभवन में खड़ी हैं। जनता के इस पैसे के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। कहने को साधारण हैं, लेकिन ऐशोआराम की जिंदगी जी रहे हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री से सवाल पूछा जाना चाहिए। बाहर से आरएसएस के लोगों को एक-एक करके स्कूल, कॉलेजों व अन्य जगहों पर बिना किसी सरकारी विज्ञापन के एडजस्ट किया जा रहा है। डीसी के बराबर एक-एक विद्यार्थी को हर जिले में बैठा दिया गया है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि जबसे देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। लोग बदलाव चाहते थे, देश में तीसरा मोर्चा नहीं था। कांग्रेस के 10 साल के कुशासन को बदलकर भाजपा को राज दिया था। लेकिन भाजपा ने जनता को पूरी तरह से निराश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार देश-विदेश में हरियाणा का नाम रोशन करने वाले होनहार बच्चों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और अब तो इनाम की राशि भी काटने जा रही थी। मुख्यमंत्री सफेद झूठ बोलते हुए कहते हैं कि उन्हें पता नहीं है। जबकि यह फाइल उन्हीं के पास से होकर आई थी। यदि सच में उन्हें पता नहीं है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? आज प्रदेश में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, अतिथि अध्यापक संघ, व्यापारी, कर्मचारी, व्यापारी परेशान हैं, किसान जेल भरो आंदोलन पर हैं।

कांग्रेस में कोई रथयात्रा, कोई साइकिल यात्रा निकाल रहा है तो कैथल के विधायक रणदीप सुरजेवाला तो यहां तक कह रहे हैं कि उन्होंने कई सीएम बनवा दिए। तो वे यह भी बताएं कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह सुरजेवाला को सीएम क्यों नहीं बनवाया? वे तो काफी वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस में बस एक ही एजेंडा है कि हाईकमान के आगे कैसे नंबर बनाए जाएं। जनता से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। जनता भाजपा-कांग्रेस को नकार दिया है। बसपा व इनेलो की सरकार हरियाणा में होगी। प्रदेश में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला सीएम होंगे तो देश में बहन मायावती पीएम होंगी। उनके साथ पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, इनेलो जिला अध्यक्ष कंवरपाल करोड़ा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed