फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चरमराई डाक सेवा

ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चरमराई डाक सेवा

Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चरमराई डाक सेवा

विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से चरमराई डाक सेवा
फोटो नंबर-11
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल के कारण पूरे उपमंडल में डाक सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं। डाक सेवकों की हड़ताल के कारण गांवों में जरूरी पत्र पहुंच ही नही रहे। पोस्ट मास्टर धर्मबीर सिंह ने बताया कि नेट पर स्टेट्स तलाश कर ग्रामीण युवा कलायत डाकघर से अपनी डाक प्राप्त कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के पांचवें दिन डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। खंड कलायत में तैनात ग्रामीण डाक सेवकों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण डाक सेवकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसके चलते ही देश भर के करीब 3.5 लाख ग्राम सेवक प्रभावित हो रहे है। उन्होंने कहा कि डाक घर में तैनात नियमित कर्मचारियों का जब जनवरी 2016 से सातवें वेतन आयोग का लाभ देना शुरू किया हुआ है तो ऐसे में उन्हें आज तक भी इस लाभ से वंचित क्यों किया जा रहा है। इस अवसर पर डाक सेवक फकीर चंद बालू, रामपाल शर्मा मटौर, चांदी राम बालू, चंद्रभान शर्मा कलायत मंडी, दलेल ङ्क्षसह रामगढ़ पांडवा, नफे ङ्क्षसह, राजपाल चौशाला, साधू राम चौशाला, धन ङ्क्षसह बडसीकरी, सुरेश कैलरम, ऋषिपाल बात्ता, दूर्गादास कैलरम, बलकार ङ्क्षसह कलासर, महावीर प्रसाद कलायत मंडी, जोगी राम सांघन, रामफल मटौर, रामफल सजूमा, छज्जू राम ढुंढवा, अनिल शिमला, अमरदीप शिमला तथा सुमन कौलेखां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed