फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5,000 students from 100 schools in Pundri took the 'My Bharat' quiz exam.

Kaithal News: पूंडरी के 100 स्कूलों में 5000 विद्यार्थियों ने दी माय भारत क्विज परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
5,000 students from 100 schools in Pundri took the 'My Bharat' quiz exam.
माय भारत ​​क्विज की परीक्षा देते विद्यार्थी। विज्ञ​प्ति
पूंडरी। फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से सांसद नवीन जिंदल के मार्गदर्शन में पूंडरी खंड के 100 स्कूलों में माय भारत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें करीब 5000 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति, संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों और महापुरुषों के योगदान के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना विकसित करने और उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों की जानकारी देने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के साथ उनके बौद्धिक विकास में भी सहायक होती हैं। इससे विद्यार्थियों को अपनी जानकारी परखने और नई बातें सीखने का अवसर मिलता है। जिला नोडल अधिकारी कुशल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूलों में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की विविधता, उपलब्धियों और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। सांसद कार्यालय के प्रभारी रविंद्र धीमान ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ देश के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना जरूरी है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना मजबूत करती हैं। प्रतियोगिता के आयोजन में स्कूलों के शिक्षकों ने भी सहयोग किया।

माय भारत क्विज की परीक्षा देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

माय भारत क्विज की परीक्षा देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed