{"_id":"65172f597a97d297a1029b07","slug":"50-thousand-rupees-were-stolen-by-cutting-the-bag-kaithal-news-c-18-1-knl1004-230757-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: थैला काटकर चोरी कर ले गए 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: थैला काटकर चोरी कर ले गए 50 हजार रुपये
Sat, 30 Sep 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। बैंक से रुपये निकलवाकर आ रहे व्यक्ति का रुपयों से भरा थैला काटकर चोर 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
महादेव कॉलोनी निवासी कृष्ण लाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 26 सितंबर को दोपहर के समय उसका पिता मनफूल सिंह बैंक से रुपये निकलवाने के लिए लघु सचिवालय के पास एसबीआई बैंक में गया था। जब वह पैसे निकलवाकर सचिवालय के पास खड़ी अपनी कार की ओर जा रहा था तो अज्ञात आरोपी हाथ में पकड़े थैले को काटकर 50 हजार रुपये चोरी करके ले गया।
जांच अधिकारी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठेके से शराब चोरी
कैथल। करोड़ा गांव में चोर एक शराब के ठेके से शराब चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी मंजीत सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि वह गांव में ही शराब का ठेका चलाता है। 23 सितंबर को रात के समय अज्ञात आरोपी ठेके से करीब 50 हजार रुपये कीमत की शराब चोरी करके ले गए। जांच अधिकारी विकास ने बताया कि पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद