{"_id":"68728d420650aa5131030d2a","slug":"50-people-fell-ill-after-drinking-dirty-water-in-baba-ladana-village-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: गंदा पानी पीने से एक गांव के करीब 50 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: गंदा पानी पीने से एक गांव के करीब 50 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Sat, 12 Jul 2025 09:59 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:59 PM IST
सार
बाबा लदाना गांव में गंदे पानी की समस्या से करीब 50 ग्रामीण बीमार हो गए। इन मरीजों ने उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत की जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
गंदा पानी पीने से 50 लोग बीमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल जिले के बाबा लदाना गांव में गंदे पानी की समस्या से करीब 50 ग्रामीण बीमार हो गए। इन मरीजों ने उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत की। इनमें से 32 मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। 17 मरीज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 15 मरीजों का घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग
शनिवार को गांव में चार और लोगों की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाज शुरू किया है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी हरकत में आई और बीमारियों की जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया है। गांव में उल्टी व दस्त के बढ़ते मामलों को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लोग गंदा पानी पी रहे हैं, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। गांव में करीब तीन जगहों पर पानी की पाइप लाइन लीक है। इस कारण नालियों का गंदा पानी घरों में आ रहा है।
विज्ञापन
इस गंदे पानी के पीने से लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीण दीपू ने बताया कि उनकी मां, दो बहनें, चाची व भाई शहर के निजी अस्पताल में दाखिल हैं। सभी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द होने के साथ-साथ पेशाब रुकने की समस्या है। यह सब गांव में सप्लाई हो रहे गंदे पानी के कारण हुआ है।
विज्ञापन
इस मामले में जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि बाबा लदाना गांव में गंदा पानी पीने से यह दिक्कत आई है जो लोग बीमार हैं, उनका इलाज चल रहा है। बीमार लोगों के खून व मल के सैंपल लेने के साथ-साथ पानी के सैंपल भी लिए गए हैं, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी। गांव में बीमार लोगों के इलाज व कारणों का पता लगाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।
ये भी पढ़ें: Clean City In Haryana: हरियाणा में यह शहर है सबसे स्वच्छ, शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली में करेगा सम्मानित