फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   5 booked in lock down

लॉक डाउन:-पुलिस ने दर्ज किए तीन केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
5 booked in lock down
लॉक डाउन के बीच फेसबुक, व्हॉटस-एप्प व सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करें। क्योंकि कई बार ऐसी सूचनाएं आप से शेयर हो सकती हैं, जो भ्रामक व अपुष्ट हैं। जिला पुलिस ने लॉक डाउन के बीच फेसबुक व व्हॉट्एस-एप्प पर नियम तोडऩे वाली पोस्ट डालने पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं तीन लोगों के खिलाफ होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस ने चीका पुलिस थाने में कोरोना की अफवाह फैलाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने गांव हरिगढ़ किंगन के सरपंच निर्मल सिंह व गांव के अन्य मौजिज व्यक्तियों से करोना वायरस पोजीटिव केस मुसलमान के संबंध में की पोस्ट मोबाइल नम्बर 9416893665 जिसका युजर प्रो. राजेश शर्मा है, के बारे में पड़ताल की। जिसमें उसने लिखा था कि हरिगढ़ किंगन में मिला एक कोरोना मरीज। जो दिल्ली तब्लीगी से आया हुआ मुसलमान। अभी कैथल स्वास्थय विभाग कि टीम तथा पुलिस कैथल लाई। इसके बाद पता किया गया तो सरपंच व अन्य लोगों ने कहा कि उनके गांव में कोई भी कोरोना पोजीटिव केस मुस्लमान नहीं है। जिसको स्वास्थय विभाग की टीम लेकर गई है। इसलिए मोबाइल नम्बर 9416893665 के यूजर प्रो. राजेश शर्मा ने कोरोना वायरस के संबंध में झूठी पोस्ट भेजकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की है व लोगों में भय फैलाने के लिए पोस्ट की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 188, 505 (1) के तहत केस दर्जकर लिया है। उधर, पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करते हुए शराब बेचने के मामले में एक ओर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव बदसूई में पुलिस टीम को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। उसका नामपता पूछा तो पता चला कि वह झारखंड के गांव नवादा का रहने वाला कपिल कुमार है। जो यहां ठेका शराब अंग्रेजी व देशी बेच रहा है। उसके पास से12 बोतल ठेका देशी व 7 बोतल अन्य बरामद की हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed