फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   45 thousand rupees snatched after attacking with a knife, case registered

चाकू से हमला कर छीने 45 हजार रुपये, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
45 thousand rupees snatched after attacking with a knife, case registered
कैथल।गांव खेड़ी लांबा में चाकू से जानलेवा हमला कर आरोपी एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी गांव खेड़ी लांबा निवासी बिंद्र के खिलाफ कलायत थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी लांबा निवासी राम निवास ने बताया कि पांच जुलाई की रात को करीब साढ़े 10 बजे कलायत से वह अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। गांव में पहुंचते ही अचानक उसके पास किसी जानकार का फोन आया। वह मोटरसाइकिल को रोककर फोन सुनने लगा। इस बीच आरोपी बिंद्र पास आया और जबरदस्ती कमीज की जेब से 45 हजार रुपये निकाल लिए। उसने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। उसका शोर सुनकर आसपास की दुकान में बैठे सुमित व अमित बाहर आए उसकी जान बचाई। इस बीच आरोपी वहां से भाग निकला। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल कैथल पहुंचाया।
विज्ञापन

राम निवास ने बताया कि वह अपनी लड़की की शादी के लिए सामान लेने के लिए गया हुआ था। उसी की बकाया राशि आरोपी ले गया। उसने बताया कि 12 जुलाई को उसकी लड़की की शादी है। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। राम निवास के मुताबिक इससे पहले भी आरोपी उस पर तीन-चार बार हमला कर चुका है। जांच अधिकारी जसबीर ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed