फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पूंडरी नगर पालिका चुनाव, उम्मीदवार कर रहे हैं एक दूसरे से संपर्क

पूंडरी नगर पालिका चुनाव, उम्मीदवार कर रहे हैं एक दूसरे से संपर्क

Sun, 25 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी नगर पालिका चुनाव, उम्मीदवार कर रहे हैं एक दूसरे से संपर्क
मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार बहा रहे पसीना
विज्ञापन

पूंडरी नगर पालिका चुनाव, 13 हजार वोटर करेंगे वोट का प्रयोग, 13 वार्डों में होगा चुनाव

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल/पूंडरी। चुनाव आयोग द्वारा नगरपालिका के चुनाव की तिथि की घोषणा करते ही पूंडरी नगरपालिका के लिए चुनाव को लेकर हलचल शुरू हो गई है। 6 सितंबर को नगरपालिका का कार्यकाल पूरा हो चुका है और पालिका पर प्रशासक नियुक्त किया गया है। विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। कई वार्डों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने कार्यालय तक खोलकर मतदाताओं को रिझाना शुरू कर दिया है।
बता दें कि पूंडरी नगरपालिका के 13 वार्डों के लिए लगभग 14 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इससे पहले हुए नगरपालिका चुनाव में 13 हजार 960 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार भी इतने ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछली बार से मतदाताओं के न बढ़ने का कारण इस बार चुनाव से पहले मत बनाने की बजाए, विधानसभा चुनाव के समय की लिस्ट को ही जारी किया गया है। जिसमें काफी वोट गायब हैं, जबकि पिछले नगरपालिका चुनाव से पहले नये वोट बनाये गये थे। पालिका कार्यालय द्वारा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची से काफी वोट गायब : महाबीर
नगरपालिका के चेयरमैन रहे महाबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में जो चुनाव हुआ था, उसमें 13960 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था, लेकिन पांच वर्ष बाद इस चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़नी चाहिए थी, जबकि इस बार भी लगभग इतने ही मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसका कारण कुछ लोगों ने राजनीतिक दबाव के चलते कई वार्डों में मतों को वोट लिस्ट से गायब कर दिया और नए वोट बनाने की बजाए विधानसभा वाली लिस्ट को ही जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका पूंडरी के 13 वार्डों में से इस बार वार्ड नंबर 9 एससी व वार्ड नंबर 6 एससी महिला, वार्ड नंबर 1, 7, 10 व 11 सामान्य वर्ग महिला के लिए और 3, 4, 5, 8 व 13 सामान्य वर्ग पुुरुष के लिए व वार्ड न. 2 व 12 बीसी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। जिसके चलते अधिकतर सामान्य वर्ग के वार्डों में महिला ही प्रत्याशी हो सकती है।

पूंडरी नगरपालिका के विभिन्न वार्डों का चुनाव विकास व पूर्व पार्षदों की कार्यप्रणाली को लेकर लड़ा जाएगा। पूंडरी शहर के कई वार्डों में जातिगत आधार पर भी चुनाव लड़ा जाता है। जिसमें मुख्य रूप से सैनी और रोड़ समुदाय के बीच में चुनाव होता है। हर वार्ड में सैनी व रोड समुदाय के वोट प्रभावित करते है। उसके बावजूद भी शहर में विकास मुख्य मुद्दा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed