फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   4 arrested with 305 kg of poppy husk

Kaithal News: 305 किलो डोडा पोस्त सहित 4 काबूो

Sun, 19 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 19 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
4 arrested with 305 kg of poppy husk
सभी नशा तस्कर आरोपी स्पेशल डिटेक्टिव युनिट गिरफ्त में।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पाडला रोड, कैथल से दो गाड़ियों में नशा तस्करी कर रहे चार आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से 305 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कोटा, राजस्थान से नशीला पदार्थ लाए थे।

प्रेस वार्ता में डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि टीम प्रभारी एसआई रमेश कुमार और एसआई मुकेश कुमार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि खनौरी बाईपास होते हुए दो सफेद कारों में भारी मात्रा में डोडा पोस्त कैथल-पाडला रोड से खनौरी की ओर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। सुबह लगभग 6 बजे हरियाणा और यूपी नंबर की दो वोल्क्सवैगन गाड़ियां नाके पर पहुंचीं। पुलिस ने रुकवाने का इशारा किया तो ड्राइवर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चारों व्यक्तियों को काबू कर लिया। आरोपियों में गुरजंट सिंह व इंद्र सिंह, गांव अलीपुर राहियां, जिला पटियाला, पंजाब और नसीब सिंह और जग्गा सिंह, गांव ढाबी गुजरां, पटियाला, पंजाब शामिल है। तलाशी के दौरान एक गाड़ी से 10 कट्टों में 149 किलो 310 ग्राम डोडा पोस्त और दूसरी गाड़ी से 11 कट्टों में 155 किलो 790 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। थाना सदर में मामला दर्ज कर एएसआई अजीत सिंह ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed