फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   35 policemen carried from here to there

इधर से उधर किए 35 पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
35 policemen carried from here to there
कैथल। एसपी मकसूद अहमद ने जिले में व्यापक स्तर पर पुलिस कर्मचारियों के तबादले करते हुए सोमवार को 35 पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। सिटी इंस्पेक्टर रोहताश कुमार को सदर थाना प्रभारी बनाया गया है। इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह को सदर थाने से एसएचओ सिटी कैथल, इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह को सीआईए-1 इंचार्ज से एसएचओ सिविल लाइन लगाया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर शिव कुमार को एंटी नार्कोटिक्स सेल चीका से बदलकर एसएचओ पूंडरी, इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को पुलिस लाइन कैथल से एसएचओ राजौंद, लेडी इंस्पेक्टर बीरमती देवी को पुलिस लाइन कैथल से बदलकर महिला सेल का इंचार्ज लगाया गया है।
विज्ञापन

सब-इंस्पेक्टर बीरभान को एसएचओ सिविल लाइन से बदलकर सीआईए-1 इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद को एसएचओ पूंडरी से बदलकर एंटी नाकोटिक्स सेल चीका प्रभारी लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर रमेश चंद को एडिशनल एसएचओ सिविल लाइन कैथल से बदलकर एसएचओ ट्रैफिक लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार को एसएचओ राजौंद से बदलकर एडिशनल एसएचओ सिविल लाइन कैथल, सब इंस्पेक्टर मुख्त्यार सिंह को एसएचओ ट्रेफिक से बदलकर सिटी थाना कैथल, सब इंस्पेक्टर शिव कुमार सैनी को पुलिस लाइन कैथल से एडिशनल एसएचओ चीका, सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को पीपी पूंडरी से एडिशनल एसएचओ सदर, ईएसआई शमशेर सिंह एडिशनल एसएचओ सदर से पीपी पूंडरी, एएसआई राजेंद्र सिंह को पुलिस लाइन कैथल से एसडीयू कैथल, ईएसआई मनबीर सिंह को पुलिस लाइन कैथल से अनाज मंडी कैथल, लेडी पीएसआई सोनिया को महिला थाने से एडिशनल एसएचओ महिला थाना, सब इंस्पेक्टर धनपति देवी को एडिशनल एसएचओ वुमन से पुलिस स्टेशन कलायत लगाया गया। इसके अलावा भी कई कर्मचारियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed