फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   329 children joined the main stream of education after training

Kaithal News: प्रशिक्षण के बाद शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़े 329 बच्चे

Tue, 12 Mar 2024 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 11:44 AM IST
विज्ञापन
329 children joined the main stream of education after training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाने के लिए जिला कैथल में 10 स्पेशल प्रशिक्षण केंद्रों को चलाया जा रहा था, जिसमें शिक्षा से वंचित 329 बच्चों को शिक्षा दी जा रही थी। इनमें से सात प्रशिक्षण केंद्रों को नौ माह तक प्रशिक्षण देने का समय पूरा हो गया है।

इस कारण से इसे बंद कर दिया है। जो शेष तीन केंद्र संचालित है। इनका नौ माह का समय 18 मार्च को पूरा होगा। इसके बाद इन्हें भी बंद कर दिया जाएगा। सभी केंद्रों का प्रशिक्षण समय पूरा होने के बाद 329 बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद यह बच्चे सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं और अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन


जिला परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कमार आर्य ने बताया कि यह स्पेशल प्रशिक्षण केंद्र शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में जोडऩे के लिए चलाए जा रहे थे। यह स्पेशल प्रशिक्षण केंद्र पिछले नौ महीने से जिला कैथल में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत खंड पूंडरी में पांच स्पेशल प्रशिक्षण केंद्र को चलाया जा रहा था। खंड कैथल में चार स्पेशल प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे थे तथा खंड गुहला में एक स्पेशल प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान के लिए पहला सर्वे करवाया जाता है तथा यह सर्वे शिक्षा वालंटियर और एवीआरसी द्वारा मिलकर किया जाता है, जिसके तहत इन शिक्षा से वंचित बच्चों की पहचान की जाती है। इसके बाद उनको संबंधित स्कूलों में जीरो क्लास में दाखिल करवाया जाता है। इसके बाद शिक्षा वालंटियर की ओर से नौ महीने के प्रशिक्षण के बाद उनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ दिया जाता है।


सात स्पेशल प्रशिक्षण केंद्र का कार्यकाल संपन्न हो चुका है तथा अभी तीन स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत गुहला खंड में एक तथा पूंडरी खंड में दो स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर है, जिसको 18 मार्च तक चलाया जाएगा। उसके बाद सभी सेंट्रो को बंद कर दिया जाएगा। इसके तहत 10 शिक्षा वॉलंटियरों को इन बच्चों को पढ़ाने के लिए विभाग की ओर से लगाया गया था, जिनका प्रतिमाह 10 हजार तक का मानदेय दिया जाता रहा है। -कुशल कुमार, जिला सहायक परियोजना संयोजक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed