फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   हरियाणा में बसों की समस्या पर रिव्यू कर रही है सरकार

हरियाणा में बसों की समस्या पर रिव्यू कर रही है सरकार

Thu, 03 Jan 2019 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा में बसों की समस्या पर रिव्यू कर रही है सरकार
हरियाणा में बसों की समस्या पर रिव्यू कर रही है सरकार : बराला
विज्ञापन

- कैथल में पत्रकारों से बातचीत में बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
- वीरवार को दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक में होगा जींद उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर विचार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा में ओवरटाइम खत्म किए जाने के बाद आ रही रोडवेज बसों की समस्या को लेकर सरकार द्वारा रिव्यू किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कोई ऐसा रास्ता निकालें, जिससे कर्मचारियों को भी असुविधा न हो और जनता परेशान न हो। शीघ्र ही इस समस्या का समाधान निकल जाएगा। वे जींद रोड स्थित अग्रसेन धर्मशाला में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
बराला ने कहा कि भावांतर योजना में सरकार द्वारा किसानों को नुकसान की भरपाई की जा रही है। इस बार बाजरे की फसल को भी इसमें शामिल किया गया है। यदि कैथल जिले में किसी अधिकारी को नहीं पता कि कितने किसानों को इसका लाभ मिला है तो पता करवाया जाएगा कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं? बराला ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों का कर्जा माफ करने की जरूरत ही न पड़े और किसान कर्ज मुक्त रहें। इसी कारण किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत देने के साथ-साथ उन्हें कई तरह से रियायतें दी जा रही हैं। सरकार किसानों को पेंशन देने पर विचार कर रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लंबित मामलों पर उन्होंने कहा कि दो जिलों की रिपोर्ट आई थी, यदि कैथल में भी ऐसा है तो पता करवाया जाएगा। यदि किसी का मुआवजा लंबित है तो उसे दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

बराला ने कहा कि वीरवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। जिसमें जींद उप-चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी तैयार है। यही कारण है कि बूथ स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। इस अवसर पर उनके साथ विधायक कुलवंत बाजीगर, जिला प्रवक्ता राजरमन दीक्षित, जिला महासचिव संजय भारद्वाज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed