फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एसडीओ के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से नाराज

एसडीओ के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से नाराज

Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से नाराज

विज्ञापन
एसडीओ के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई से नाराज युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री अनिल विज का पुतला
एसडीओ पर हमला करने वाले लोगों को तुरंत गिरफ्तार करवाए सरकार: दलबीर सीड़ा
फोटो संख्या-31
गुहला-चीका। चीका नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वेदपाल से कि गई मारपीट व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा एसडीओ का पक्ष सुने बिना ही सस्पेंड करने का मुद्दा जहां सरकार के गले की फांस बना हुआ है वहीं सामाजिक संगठन तथा राजनीतिक दल भी इस मुद्दे पर सरकार के विरोध में सड़कों पर उतर आएं हैं। युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की इन्हीं गलत नीतियों व तानाशाही के विरोध में जिला प्रधान परवीन नैन व पूर्व युवा हल्का अध्यक्ष दलबीर सीड़ा के नेतृत्व में शहर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए दलबीर सीड़ा ने कहा कि एसडीओ वेदपाल के मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का व्यवहार किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता। ऐसा प्रतीत होता है कि विज साहब अधिकारियों को प्रताड़ित करके अपने मुख्यमंत्री न बन पाने की खीझ निकाल रहे हैं। युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण नैन के कहा कि कुछ समय पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने गलत आरोप लगाकर एएसआई विमल कुमार को निलंबित करवाया था, बाद में युवा कांग्रेस के विरोध में सरकार को अपना आदेश वापिस लेना पड़ा था। प्रदर्शनकारियों को सुरजीत बैनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिलखी राम अग्रवाल, रामफ ल नौच ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गुरनाम पीडल, सुखपाल राणा, जितेंद्र शर्मा, राकेश खानपुर, संदीप भाल, सुभाष सीड़ा, नीलम चौदरी, सोनू सुलतानियां, परमजीत मांगटा, मेघराज, मगर सिंह, दरबारा ढंढोता, हरदेव चौहान, रामचंद्र, संदीप पाल चीका, लीला धीमान, हैपी, काली, रवि कुमार, नायब सिंह, वीरेंद्र, कुलदीप, मखन, पंकज, जंटी, संजय, कर्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed