{"_id":"59b18d7f4f1c1be97f8b4cf7","slug":"31504808319-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेसिपी प्रतियोगिता में बेगपुर की कमलजीत कौर रही प्रथम
राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषाहार सप्ताह मनाया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पौष्टिक आहार बनाने तथा बच्चों के लिए घर में पड़े व्यर्थ सामान से उपयोगी चीजें बनाने के बारे में बताया। इस अवसर पर रेसिपी प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता करवाई गई तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली का भी आयोजन किया गया। कैथल ग्रामीण खंड की प्रतियोगिता में रेसिपी प्रतियोगिता में बेगपुर की कमलजीत ने प्रथम तथा काकौत की भगवानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में क्योडक़ की स्नेह ने प्रथम तथा मुंदड़ी की निगम ने भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। खंड कैथल शहरी में आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अंबेडकर बस्ती की सुनीता प्रथम व मीना शर्मा द्वितीय रही। रेसिपी प्रतियोगिता में अंबेडक़र बस्ती की सीमा प्रथम तथा ऋषि नगर की नीलम शर्मा दूसरे स्थान पर रही। इन कार्यक्रमों में सुपरवाइजर अनीता नैन, संतोष, बीरमती, मिनू, अनिता, मंजू बंसल, पूनम देवी, सुमन कुमारी, राजकुमार, शिवम तथा धर्मपाल मौजूद रहे।