{"_id":"59651a1b4f1c1b72658b46fd","slug":"31499798043-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में आज शुरू होगी सिटी स्कैन सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में आज शुरू होगी सिटी स्कैन सुविधा
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में आज शुरू होगी सिटी स्कैन सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला अस्पताल में आज से मरीजों को सिटी स्कैन सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बुधवार को हवन में आहुति डालकर सिटी स्कैन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सिटी स्कैन सुविधा शुरू होने से जिले भर से आने वाले मरीजों को काफी बड़ी राहत मिलने की संभावना है। सिटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल में सभी मशीने पहुंच चुकी है। सिटी स्कैन के अभाव में सड़क दुर्घटना में घायल व मानसिक रूप से परेशान मरीजों को राहत मिलेगी। सिटी स्कैन के अभाव में मरीजों पहले मरीजों सामान्य अस्पताल से बाहर से जाकर सिटी स्कैन करवाना पड़ता था। जिसके कारण मरीजों को बाहर हजारों रुपये का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन सामान्य अस्पताल में सिटी स्कैन होने से मरीजों का यह सेवा सामान्य चार्ज लगेगा। जिससे उनके ईलाज में भी देरी नहीं होगी।
जिला अस्पताल के इंचार्ज डा. ओमप्रकाश ने बताया कि जिस कंपनी से विभाग का कॉंट्रेक्ट हुआ है। वह बुधवार से सेवाएं शुरू कर देगी। दो दिन के लिए टेस्ट किया जाएगा। जिसके बाद मरीजों के लिए सिटी स्कैन सुविधा शुरू हो जाएगी।
सीएमओ डा. अशोक कुमार ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधियों से बात हुई थी। जिसमें उन्होंने बुधवार को हवन करवाकर सुविधा की शुरूआत के लिए कहा है। एक-दो दिन मशीन की टेस्टिंग होगी। जिसके बाद सेवाएं मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी। सामान्य अस्पताल में सिटी स्कैन के लिए सभी मशीनें आ चुकी है।