{"_id":"596519044f1c1b85578b47eb","slug":"31499797764-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठनो ने फूंका आतंकवाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठनो ने फूंका आतंकवाद का पुतला
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू संगठनों ने फूंका आतंकवाद का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सोमवार की देर शाम अमरनाथ जाने वाली यात्रियों पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने पिहोवा चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जवाहर पार्क में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे जहां उन्होंने पुतला फूंका। इसके बाद वे लघु सचिवालय पहुंचे वहां डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक ने कहा कि जब भी भारत देश में दीपावली, दशहरा या कोई भी हिंदू त्योहार हो उस पर आतंकी हमले का खतरा या आतंकी हमला हो जाता है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमचंद मित्तल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में एक पत्थरबाज को मानवाधिकार आयोग ने 10 लाख रुपये देने की सिफारिश की है जो कि सरासर गलत है इससे हमारी सेना का मनोबल टूटता है और आतंकवादियों को बल मिलता है। इस मौके पर चंद्रभान, राजेश, रोशन सैनी, सुनील सिरोही, अश्विनी, सुरेश बजरंगी, सुरेंद्र बिट्टू, मोहित राठी, आशीष, हर्ष, विशाल बजरंगी, मन्नू, तरुण, विकास, अर्चित, योगेश गोयल, दीपू आदि मौजूद रहे।