फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   31 member committee formed on the demand of building a college

Kaithal News: कॉलेज बनाने की मांग पर बनाई 31 सदस्यीय कमेटी

Sun, 04 Feb 2024 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
31 member committee formed on the demand of building a college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जगह लड़कियों के कॉलेज का भवन बनाने की मांग पर धरना शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरना स्थल पर काॅलेज बनाओ संघर्ष कमेटी का गठन किया। इसमें 31 सदस्यों की कोर कमेटी बनाई।

इसके लिए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से राकेश राणा को प्रधान, करण सिंह वाल्मीकि को उपप्रधान, नरेंद्र प्रजापत को आईटी सेल प्रमुख, गोलू शर्मा तेजपाल शर्मा महासचिव, सुभाष मिस्त्री, किरण पाल आर्य, सरदार जसवंत सिंह, घनश्याम राणा, जयपाल राणा को सचिव चुना गया।
विज्ञापन


इसी क्रम मंे संघर्ष कमेटी में काका राणा को प्रवक्ता चुना। आईटी सेल प्रमुख रोहित शर्मा पूर्व पार्षद, कैशियर बिंदा शर्मा, संयोजक महीपाल राणा आढती, विनोद सैन महासचिव, महिपाल लैहरी, बंटी शर्मा, मनु कश्यप, पवन डांगी, लिपटी राणा, मुकेश वकील, बबलु राणा, डॉक्टर श्याम राणा, धर्मपाल राणा, जोनी राणा आढती, बलिंद्र नंबरदार, प्रवेश राणा, अशोक मराठा, नना राणा, जसमेर राणा, सुनील पूर्व पंच, सुल्तान फौजी पूर्व पार्षद, उदयवीर सिंह एडवोकेट को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान पद के लिए चुने गए राकेश राणा ने कहा कि सभी सदस्य ईमानदारी से धरना स्तर पर काम करते हुए इस मांग को पूरा करने पूरा सहयोग करेंगे।

कन्या कॉलेज बनाने के लिए माजरा ने दिया समर्थन
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट हटाओ कन्या कॉलेज बनाओ की मांग को लेकर चल रहे धरने के नौवे दिन पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा धरने पर समर्थन करते हुए जमकर धरना स्थल पर मौजूद लोगों में जोश भरा। इस दौरान कहा कि कॉलेज के लिए चार से पांच एकड़ तक जमीन होनी चाहिए उसके मुताबिक यहां छह एकड़ से भी अधिक जमीन है, जहां ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजौंद बस अड्डे के पास जब लड़कियों के कॉलेज के लिए जमीन पूरी है तो फिर यहां से जींद के गांव दुडाना के पास कॉलेज बनाने का का क्या औचित्य है। जबकि जमीन यह भी सरकार के पास है और वह भी सरकार के विभाग के पास है। इसलिए सरकार को चाहिए कि यहां कॉलेज बनाकर 15 से 20 गांव के लोगों की मांग को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि लड़कियों की शिक्षा की मांग पर लोग धरना देने को मजबूर हैं।


माजरा ने कहा कि राजौंद के लोगों ने 70 साल तक कोई भी ऐसा लंबा धरना आज तक नहीं दिया सिर्फ लड़कियों की शिक्षा की मांग को लेकर यहां धरना शुरू किया है वह बिना किसी स्वार्थ के अपने पूरे समर्थकों के साथ 10 फरवरी को पूरा दिन सुबह से लेकर शाम तक धरने का संचालन करेंगे। इस मौके पर राकेश राणा, काका राणा, नरेंद्र महिपाल राणा, पवन आर्या, जयपाल राणा, महावीर चहल, हरीपाल शर्मा, महिपाल राणा, रोहित शर्मा, बिंदो शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed